सारंगढ

पुलिस और निर्वाचन जांच टीम को मिली कामयाबी: सालर के पास पकड़ाया 18 लाख 48 हजार रूपए।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 मई 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में और एफएसटी नोडल अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर तथा पुलिस बल के रणनीति से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 18 लाख 48 हजार रुपए को पकड़ने में सफलता मिली है। इस कार्यवाही में एआरओ सह एसडीएम वासु जैन और सहायक व्यय प्रेक्षक हरि राम पटेल सहित सभी अधिकारी कर्मचारी का सहयोग रहा।

यह घटना मंगलवार 30 अप्रैल की रात्रि लगभग 2 बजे के आसपास सरायपाली से सारंगढ़ रोड के मध्य सालार नाला मोड़ के पास उड़न दस्ता क्रमांक 15 दल प्रभारी भागवत प्रसाद सोनी, वीएसटी दल प्रभारी पुरुषोत्तम भारती, कैमरामैन कृष्णा जायसवाल, शेखर कुर्रे और एफएसटी वीएसटी दल क्रमांक 17 थाना सरसीवा साइबर सेल टीम प्रभारी टीकाराम खटकर के संयुक्त टीम के द्वारा वाहन चेकिंग की।  रायपुर से रायगढ़ की ओर जा रही क्रेटा कार नंबर सीजी 13 एवाय 3754 का वाहन चालक जसप्रीत सिंह पिता स्वर्गीय सरबजीत सिंह निवासी रायगढ़ के द्वारा कर चलाया जा रहा था। साथ में रायगढ़ के अरविंद एक्का पिता किस्ताफर एवं सत्येंद्र सिंह भी कार में बैठे थे। जांच के दौरान कैमरामैन और आरक्षक की उपस्थिति में ₹500 का 37 बंडल में कुल राशि 18 लाख 48 हजार रूपए नगद बरामद किया गया।  टीम के द्वारा वाहन चालक को पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का दस्तावेज जानकारी उपलब्ध नहीं कर पाया। सीआरपीसी 102 धारा के तहत उक्त राशि को जप्त किया गया।  आगे की कार्यवाही में आदर्श आचरण संहिता के दौरान 10 लाख रुपया से अधिक की राशि आयकर विभाग को राशि सौंपा गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!