सारंगढ

ग्राम पंचायत बोरीदा में कोसीर पुलिस के द्वारा पुलिस जन चौपाल जनजागरूकता अभियान हुआ सम्पन्न।।

सारंगढ़/कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत आयोजित पुलिस जन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम में एस पी अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश तथा थाना प्रभारी व प्रधान आरक्षक आरती दास महंत, जीत राम लहरे ,प्रमिला भगत ,सुरेश बर्मन,देवबरत सिदार द्वारा ग्राम पंचायत बोरीदा के नागरिकों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम ,ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।कोसीर थाना से प्रधान आरक्षक आरती दास महंत ,जीत राम लहरे द्वारा उपस्थित महिला एवं बच्चों को महिला अपराधों एवं गुड टच-बैड टच की जानकारी देते हुए किसी भी ऐसे अपराधों को बढ़ने न देकर इसका विरोध करने की समझाइश दी गई।उपस्थित जन समूह को यातायात के नियमों का पालन करने तथा क्षेत्र में अवैध शराब ,जुआ सट्टा पर कार्यवाई करने पुलिस को सूचना देने प्रोत्साहित किया गया।जन चौपाल कार्यक्रम में थाना कोसीर द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया एवं ग्रामीणों की कुछेक समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया है कार्यक्रम में ग्राम बोरीदा के जनपद सदस्य नरेश चौहान सरपंच व वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!