सारंगढ

लोकप्रिय जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 12 एवं विधायक प्रतिनिधि (राजस्व)नरेश चौहान ने लगवाए covid-19 की दूसरा डोज।

सारंगढ़ :-जनपद सदस्य सारंगढ़ एवं लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि नरेश चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवाई क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील की नरेश चौहान ने आज (13 अक्टूबर) सवेरे गृह ग्राम बोरीदा के पंचायत भवन पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होंने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली।
जनपद सदस्य नरेश चौहान ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। जनपद सदस्य ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़7 में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके। जनपद सदस्य नरेश चौहान को उपस्वास्थ्य केंद्र परसदा बड़े के डॉक्टर प्रदीप रात्रे ने टिका लगाया इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोरीदा के सरपंच अनिता अंजीत चौहान सचिव झसकेतन जायसवाल पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!