सारंगढ

“सड़कों पर बने गड्ढे, सारंगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में बनेंगे चुनावी मुद्दे”… भाग -01

सारंगढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है तथा भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। किन्तु इस बीच मे जो बड़ी समस्याएं क्षेत्र की है वह दब गई है। 10 वर्षो से संसदीय सीट पर भाजपा का सांसद विराजमान हे तथा केन्द्र मे भाजपा की सरकार रहने के बावजूद सबसे बड़ी मुलभुत सुविधा अच्छी सड़क के लिए सारंगढ़ की जनता तरस गई है।
सन 2002 में रायगढ़ सारंगढ़ सरायपाली के 90 किलोमीटर लंबी सडक को नेशनल हाईवे 216 तथा अब नेशनल हाईवे 153 का दर्जा मिलने के बाद और 2016 मे इसके लिये 396 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिलने के बाद भी पचास फीसदी काम नही होना और रोड का आज भी जर्जर होना सारंगढ़ अंचल के लिए दुर्भाग्य ही है।

इसके अलावा भी सारंगढ़ शहर के चारो तरफ की सडको की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। सारंगढ़ से रायगढ़ रोड मे हरदी तक की 7 किलोमीटर लंबी सड़क पर एकांकी मार्ग पर आवागमन करना जैसा महसूस हो रहा है। वही यहा पर आज भी डामर की सड़क और बगल की पटरी के बीच गैप लगभग 2 फीट का हो गया है। वही सारंगढ़ से दानसरा रोड भी काफी जर्जर हो चुका है। यहा पर भी लगतार यातायात का दबाव है। सारंगढ़ से चंदाई तक की सड़क भी बद से बदत्तर हो गई है।  ऐसे में लोकसभा चुनाव मे सड़क की बदहाली चुनावी मुददा बनना चाहिये किन्तु यहा पर सिर्फ और सिर्फ सत्ता और सत्ता की मलाई खाने वालों की भरमार है, ऐसे मे अब आम जनता को सड़क हेतु पहल करने की दरकार है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!