सारंगढ

अवैध कब्जाधारी बनना चाह रहे है सारंगढ नगरपालिका के अध्यक्ष

सारंगढ़:- नगरपालिका चुनाव में अवैध कब्जाधारियों का बोल बाला चलने वाला है ये हम नही कह रहे है बल्कि सारंगढ वार्डो में हलचल की माहौल बना हुआ चौक,चैराहे,पान ठेलो में चल रही है। नगरपालिका चुनाव में पता चल जाएगा कि अवैध कब्जा के मास्टर माइंड व्यक्ति का भी नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशी बनकर फार्म भरने की बात कही जा रही है अगर ऐसे अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति के ऊपर नगरपालिका का ताज सज जाएगा तो और कितना अवैध कब्जा करके बढ़ावा देगी ये समझने वाली बात होगी। सारंगढ के खेल मैदान स्टेडियम क्षेत्र में अवैध कब्जा का जमावड़ा बना हुआ है। यहां तक का वर्तमान में पार्षद है जो अवैध कब्जा को इतना बढ़ावा दे रहे है कि नगरपालिका अधिकारी तक पीछे रह जा रहे है कार्यवाही करने के लिए नगरपालिका कर्मचारी ने बताया कि निर्माण कार्य को रोक दिया गया हैं कहकर बताया गया जब आज देखा जाए तो मकान की स्थिति लेंटल होने की तदाक पर है। जिला एवं सत्र न्यायालय के आस पास आपको अवैध कब्जों का भंडारण दिख जाएगा कब्जा चाहे एक हो या सैकड़ो कब्जा तो कब्जा कह लाएगा चाहे आप छोटा घर बनाओ या दो स्टेप का मकान बनाओ यही नही खबर बनाने के बाद पत्रकारो को दूरभाष के माध्यम से धमकी तक दिया जा सकता है क्योंकि सारंगढ में ये आम बात बनकर रह गए है।

अवैध कब्जा पचपेड़ी मार्ग (सारंगढ़)

ये नहीं लड़ सकते चुनाव

यदि वह व्यक्ति विधानसभा या अन्य चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो।

वह व्यक्ति किसी सक्षम न्यायालय द्वारा नैतिक अधमता से जुड़े किसी अपराध के लिए या किसी भी अन्य अपराध के लिए सिद्ध दोष ठहराया गया हो और छह महीने या अधिक के कारावास से दंडित किया गया हो

नगर निगम के साथ या उसके अधीन खुद या उसके परिवार का काेई सदस्य, भागीदार, नियोजक या कर्मचारी रहते हुए ठेकेदारी या अन्य कार्य में शामिल हो या उसके प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कोई हिस्सेदारी हो।

ऐसा कोई व्यक्ति जो नगर निगम का देनदार हो और दो साल से ज्यादा की बकाया हो और जिसके खिलाफ वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही हो।

यदि वह व्यक्ति किसी सक्षम न्यायालय से दिमागी तौर से विक्षिप्त घोषित किया गया हो।

यदि उस व्यक्ति को सक्षम न्यायालय ने किसी ऐसे अपराध के लिए सिद्ध दोष ठहराया गया हो, जिसमें नगर निगम की संपत्ति या निधि के दुर्विनियोग या गबन शामिल हो दिवालिया घोषित व्यक्ति ये चुनाव नही लड़ सकते।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!