सारंगढ
अज्ञात चोरों ने 8 लाख की चोरी को दिया अंजाम जांच में जुटी सारंगढ पुलिस

सारंगढ:- देर रात अज्ञात चोरों ने गुडेली निवासी कार्तिकराम पटेल के घर से 8 लाख की चोरी को शातिर तरीके से चोरों ने अंजाम दिया है वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब सारंगढ एसडीओपी जितेंद्र खूंटे को सूचना मिली तो तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर जांच में जुट गई है।

बरहाल सूत्रों की माने तो चोरों की तस्वीर सामने दुकान में लगी सीसी टीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है सीसी टीवी को पुलिस के टीम ने खंगाल रही है जिससे चोरो की पतासाजी जल्द हो जाएगी। जिसमे रायगढ एडिशनल एसपी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट घटना स्थल पहुच गयी है जहाँ हर एक एंगल से चोरी होने की जांच की जा रही है।




