सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव: वार्डों और अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित।

सारंगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जारी की गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (मुक्त) के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न वार्डों का आरक्षण अनुसूचित जाति (अ.जा.), अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.), अन्य पिछड़ा वर्ग (अ.पि.व.) और अनारक्षित श्रेणी के तहत महिला व मुक्त वर्गों के लिए तय कर दिया गया है।
आरक्षण की सूची जारी होते ही स्थानीय राजनीतिक हलचलों में तेजी आ गई है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के दावेदार अब अपने-अपने नए समीकरणों के आधार पर चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
प्रमुख जानकारी:
नगर पालिका अध्यक्ष:अनुसूचित जाति (मुक्त)
वार्डवार आरक्षण की पूरी सूची:
वार्ड 01 – अनुसूचित जाति (महिला)
वार्ड 02 – अनुसूचित जाति (मुक्त)
वार्ड 03 – अनारक्षित (महिला)
वार्ड 04 – अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
वार्ड 05 – अनारक्षित (मुक्त)
वार्ड 06 – अनारक्षित (मुक्त)
वार्ड 07 – अनारक्षित (मुक्त)
वार्ड 08 – अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
वार्ड 09 – अनारक्षित (महिला)
वार्ड 10 – अनुसूचित जनजाति (मुक्त)
वार्ड 11 – अनारक्षित (मुक्त)
वार्ड 12 – अनारक्षित (मुक्त)
वार्ड 13 – अनारक्षित (महिला)
वार्ड 14 – अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त)
वार्ड 15 – अनुसूचित जाति (मुक्त)
(विशेष नोट: वार्ड 05, 06, 07, 11 और 12 को अनारक्षित मुक्त घोषित किया गया है।)




