सारंगढ

कत्ल कर फरार हुये आरोपी को पकड़ने में सारंगढ़ पुलिस को मिली सफलता

दिनांक- 15.03.2024 को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ से सूचना मिली कि मृतक अभिषेक केशरवानी निवासी सारंगढ को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दिया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध क्रमांक- 198/2024 धारा- 302 भादवि दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ निवासी निखिल बरेठ अपनी मां के अभिषेक केशरवानी के साथ प्रेग प्रसंग के संदेह पर मृतक अभिषेक केशरवानी को बिलासपुर रोड स्थित रानीसागर राईसमिल के पास अकेले पाकर अपने पास रखे चाकू से उसके सीने, पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। यह सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के द्वारा थाना कोतवाली, सरसीवा, भटगांव, कनकबीरा एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपी के रूकने के संभावित विभिन्न तिकानों पर छापामारी की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

फरार आरोपी को पकड़ने एवं अपराध सुलझाने में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक श्रीमती भावना सिंह एवं निरीक्षक श्री कामिल हक के नेतृव्य में टीम-उप निरीक्षक जे0एस0 ठाकुर, प्र0आ0-जयराम साहू, आरक्षक  पुरुषोत्तम राठौर सायबर सेल टीम- विक्कु ठाकुर,  थाना प्रभारी सरसिंवा सउनि टीकाराम खटकर, एवं थाना भटगांव टीम- थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव, सउनि विनोद गुप्ता की  सराहनीय भूमिका रही।

इसी दौरान आरोपी का लोकेशन बैंगलुरू (कर्नाटक) में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल टीम गठित कर बैंगलूरू रवाना किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेक कर आरोपी को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया की उसकी मां का प्रेम संबंध मृतक अभिषेक केशरवानी के साथ होने के संदेह पर गुस्से में आकर उसने अभिषेक केशरवानी का हत्या कर दिया। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 20.03.2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

अपराधी का विवरण – निखिल बरेठ पिता स्व०फुलसिंह बरेठ उम्र 19 वर्ष निवासी नंदा चौक वार्ड कमांक-09 सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०।

आरोपी निखिल बरेठ

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!