सारंगढ

सारंगढ़ सत्या माइक्रोफाइनेंस के कर्मचारी ने घर घूसकर महिला से छेड़छाड़ व अधेड़ व्यक्ति से मारपीट।

सारंगढ़ ।अंडरवर्ल्ड या गैंगस्टर्स की हफ्तावसूली तो आपने फिल्मों में खूब देखी होगी लेकिन, कितना बुरा होगा जब छोटे से एक लोन को नहीं चुका पाने पर आपको गालियां, धमकियां और घर में महिला के साथ छेड़छाड़ जैसे घटिया कृत्या को माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा की जायें तथा रात के 8 बजें रात्रि को इस तरह के मेंटल टॉर्चर झेलने पड़े और वो भी ऐसे वक्त में जब पूरा गांव रात्रि 8 बजें सो रहा हो और सहायता के लिए आस पास कोई न ये कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। ताजा मामला सारंगढ़ अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुड़ेली का है जहां छोटे लोन देने वाली सत्या माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने घर के अंदर घूसकर वसूली के पैसे न देने पर डंडे व लात घुसो से अधेड़ व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। अधेड़ व्यक्ति की जमकर धुनाई को देख घर की महिलाओं ने बीच-बचाव किया बीच-बचाव करने आये महिलाओं पर भी माइक्रोफाइनेंस के कुछ कर्मचारियों ने गलत नियत रखते हुए महिलाओं के साथ भी गलत कृत्या करने तक का प्रयास किया। जिसकी शिकायत सारंगढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही की अपील की है।

तथा वहीं छोटे लोन देने वाली डिजिटल कंपनियों के लोन रिकवरी के तरीके से तंग आकर कई बार माइक्रोफाइनेंस कंपनीयों के खिलाफ RBI ने एक्शन भी लिया है, और गाइडलाइंस बनाई और निर्देश जारी किए लेकिन फिर माइक्रोफाइनेंस कंपनीयों की दादागिरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्या RBI के सर्कुलर के बाद इन कंपनियों ने लोगों को गाली देना, डराना-धमकाना बंद कर दिया है ? नहीं इसका ताजा उदाहरण सारंगढ़ के सत्या माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसने सारी हदें पार कर दी और वसूली के रुपये न देने पर घर घूसकर अधेड़ व्यक्ति पर जमकर धुनाई कर दी और बीच-बचाव करने आये महिलाओं के हाथ बाह तक खीच डाले…..अब देखना यह है की पुलिस की कार्यवाही क्या होती।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!