सारंगढ

सारंगढ़: वार्ड क्रमांक 07 में 5 दिनों से आतंक मचा रहे हिंसक बछड़े को नपा ने किया रेस्क्यू, CMO की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने ली राहत की सांस।

सारंगढ़। जिला मुख्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 (जेलपारा) और उसके आसपास के इलाकों में पिछले चार-पांच दिनों से दहशत का सबब बने एक हिंसक बछड़े को आखिरकार नगरपालिका की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ज्ञानपुंज कुलमित्र की त्वरित संवेदनशीलता और कार्रवाई के बाद बछड़े को पकड़कर इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय भिजवाया गया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

दर्जनों लोगों को कर चुका था घायल, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर उठे सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 4-5 दिनों से एक बड़ा बछड़ा अचानक हिंसक हो गया था। वह जेलपारा और आसपास के मोहल्लों से गुजरने वाले आम लोगों पर एकाएक हमला कर रहा था। इस दौरान बछड़े के हमले से लगभग एक दर्जन लोग चोटिल और घायल हो चुके थे, जिससे पूरे मोहल्ले में थर्राहट और डर का माहौल व्याप्त था।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश भी देखा गया कि इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद न तो वार्ड पार्षद और न ही किसी अन्य जनप्रतिनिधि ने इस पर सुध ली। यहाँ तक कि नगरपालिका अध्यक्ष के पति का भी रोजाना सुबह से शाम तक इसी मार्ग से कई बार आना-जाना होता है, लेकिन उनके द्वारा भी संबंधित विभाग को इस गंभीर समस्या से अवगत कराना उचित नहीं समझा गया। जनप्रतिनिधियों की इस लापरवाही का खामियाजा क्षेत्र की आम जनता को भुगतना पड़ रहा था।

CMO ज्ञानपुंज कुलमित्र ने दिखाई तत्परता

जब इस गंभीर मामले की सूचना फोन के माध्यम से मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञानपुंज कुलमित्र को दी गई, तो उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल एक्शन लिया। CMO के निर्देश पर नगरपालिका की गौ स्केचर (कैटल कैचर) टीम महज कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों के लिए आफत बन चुके उक्त बछड़े को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

समुचित इलाज के लिए भेजा गया जिला पशु चिकित्सालय

चूंकि बछड़े का व्यवहार असामान्य और हिंसक था, इसलिए उसे किसी भी प्रकार की बीमारी या चोट की आशंका को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए तत्काल जिला पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।

मोहल्ले वासियों ने जताया आभार

बछड़े के पकड़े जाने के बाद जेलपारा सहित आसपास के मोहल्ले के लोगों और राहगीरों ने बड़ी राहत महसूस की है। त्वरित कार्रवाई कर लोगों को इस भय से मुक्त कराने के लिए स्थानीय नागरिकों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) ज्ञानपुंज कुलमित्र और नगरपालिका की टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!