सारंगढ

सारंगढ़: आम जनता के समस्याओं को लेकर खुलकर मुखर होने वाली जिला पंचायत सदस्य… कैसे सारंगढ़ राजनीति में सबसे लोकप्रिय नेत्री बनकर उभरी बैजंती लहरे, पढ़िए पूरी खबर…..

सारंगढ़:-आजादी की लड़ाई के दौरान और स्वतंत्रता के दौर में राजनीतिक पटल पर कई महिलााऐं आयी और अपनी छाप छोड़ गई लेकिन सफल महिला राजनीतिज्ञों की संख्या कम है। महिलाओं को राजनीति में अवसर दिया जाए तो वह समाज की दशा में बदलाव ला सकती है, इसका जिता जागता उदाहरण हैँ सारंगढ़ अंचल के ग्राम कोसीर क्षेत्र मे 15 अगस्त 1982 मे जन्मी बेटी बैजंती लहरे…
एक समान्य परिवार मे जन्मी पली बड़ी भारतीय संस्कार से सुशोभित महिला आज राजनीति मे आकर ना सिर्फ खुद की आवाज़ बल्कि अपने डीडीसी क्षेत्र की आवाम की आवाज़ उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक रख रही हैँ। एक पढ़ी लिखी महिला होने के साथ बैजंती लहरे सारंगढ़ अंचल मे राजनीति की एक परिपक्व योद्धा बनकर उभरी हैँ जो वर्तमान मे सत्ता मे पदासीन कांग्रेस के लिए भविष्य मे भी तुरूफ़ का इक्का साबित होंगी इसमे दो राय नही है। सारंगढ़ विधायक सहित सभी कांग्रेसी नेताओं से सुमधुर व्यवहार रखने वाली बैजंती नंदराम लहरे अपने कार्यकर्ताओं के अलावा भी आम जनता के बीच कम समय मे सबसे उभरती राजनीतिक महिला के तौर पर ख्याति प्राप्त हैँ, जनता के मध्य इनकी ट्यूनिंग देखते बनती है। इनके इसी समर्पण और पार्टी के प्रति समर्पण और बोलने की शैली को देखते हुवे कांग्रेस अलाकामन ने इन्हे छतीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव पद से शुशोभित किया है तथा साथ ही श्रीमती लहरे वर्तमान जिला पंचायत सदस्य भी हैँ। सारंगढ़ राजनीतिक परिदृश्य में शुरू से महिलाओं की मौजूदगी कम बेशक रही है, परंतु आज का सच यह है कि महिलाओं में राजनीतिक चेतना का विकास तेजी से हो रहा है जिसका प्रमाण बैजंती लहरे,सीता चिंतामणि पटेल, सोनी बंजारे,पदमा मनहर, और स्वयं विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े हैँ।

पति नंदराम लहरे के साथ ने बढ़ाया आत्मविश्वास –

नंदराम लहरे सारंगढ़ राजनीति मे एक जाना पहचाना नाम है। हज़ारों कार्यकताओं के साथ व्यवहारकुशल मे निपुण पति नंदराम लहरे के मार्गदर्शन ने बैजंती को राजनितिक क्षितिज मे और चमक के साथ प्रदीप्तिमान कर दिया है, जनता के बीच पहुंचकर उनके हर दुख सुख मे भागीदारी बनना नंदराम लहरे की ही देन है। इसी का नतीजा है कि बैजंती लहरेबको राजनीतिक के निचली पायदान से ऊपरी पायदान तक जितना भी जब भी मौका मिला, उन्होंने अपनी काबीलियत की छाप छोड़ी है। भविष्य मे बैजन्ति नंदराम लहरे से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाए राजनीति का हिस्सा बनेगी इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!