सारंगढ

सरपंच पति की दबंगाई चरमसिमा पर ग्रामीणों को जान से मारने की दे रहा है धमकी।

सारंगढ़:-सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला गाँव चंदाई इन दिनों सुर्खियों में हैं,आपको बता दें यह पंचायत कोई अच्छे कामो को लेकर सुर्खियों में नही हैं,बल्कि सरपंच पति की दबंगाई के कारण सुर्खियों में हैं,सरपंच पति हृदय मनहर के दबंगाई और मनमानी से लगभग सभी लोग परेशान हैं, लोगो को जान से मारने की धमकी देना मारपीट करना ये सब सरपंच पति के लिए आम बात हो गया है,

कुछ महीने पूर्व गाँव में ही रहने वाले संभु साहू को चुनावी रंजिस के कारण डंडे से सर पर वार कर दिया था, जिससे पीड़ित संभु साहू को सर पर काफी गंभीर चोटे आई थी,वही दबंग सरपंच पति ने एक बार फिर अपनी दादागिरी दिखाते हुए गाँव में रहने वाले दिब्यांग पावाराम बघेल को जान से मारने की धमकी दी हैं, पीड़ित पवाराम बघेल ने बताया की बुधवार की शाम वो और उसका छोटा भाई अपने घर के दरवाजे के पास बैठे थे, तभी सरपंच पति हृदय मनहर स्कार्पियो से वंहा पहुंचा और और उसे गंदी गंदी गालीयाँ देने लगा और कहने लगा तुम जंहा भी मुझे अकेले मिलोगे मै तुम्हे जान से मार दूंगा कह कर धमकी देने लगा,सरपंच पति के धमकी के बाद पावाराम बघेल पूरी तरह से डर गया जिसके बाद उसने मामले की जानकारी गाँव के लोगो को दी और सारंगढ़ थाना पहुँच कर हृदय मनहर के खिलाफ लिखीत शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की हैं, हृदय मनहर के खिलाफ इससे पहले भी कई शिकायते हो चुकी हैं, लेकिन उचित कार्यवाही नही होने के कारण सरपंच पति की दब्नागाई और गुंडागर्दी बढ़ते ही जा रही हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!