सारंगढ

सामान्य प्रेक्षक तापस राय और राजनीतिक दलों के समक्ष किया गया स्ट्रांग रूम सील

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 नवम्बर 2023/ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 08 नवंबर को हुए प्रथम रेण्डमाईजेशन (पूरक) के वोटिंग मशीनों की सीरीज को विधिवत रिजर्व में सारंगढ़ विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय और राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और प्रतिनिधियों के समक्ष रिटर्निग अधिकारी मोनिका वर्मा ने स्ट्रांग रूम में रखवाया और ताला बंद करवाकर सील करवाया।
सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय ने स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी कर रहे सीआईएसएफ जवान को कहा अब सुरक्षा का जिम्मा आपका। जवान ने पूरे विश्वास से कहा, सभी सुरक्षित रहेगा।

इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा के रिटर्निग अधिकारी डॉ स्निग्धा तिवारी ने भी रिजर्व मशीनों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष स्ट्रांग रूम में रखवाया और ताला बंद करवाकर सील करवाया। इस अवसर पर एनआईसी के तकनीकी सहायक और भारत निर्वाचन आयोग से अधिकृत इंजीनियर उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!