सारंगढ

धौराभाठा (घो) में सरपंच पति द्वारा पत्रकार को धमकी देने का मामला तूल पकड़ा, एडिशनल एसपी ने जांच का दिया आश्वासन।

बिलाईगढ़/सारंगढ़:
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत धौराभाठा (घो) में एक पत्रकार को सरपंच पति द्वारा कवरेज के दौरान एफआईआर में फंसाने की धमकी देने का मामला अब गरमाने लगा है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पत्रकार संघ ने एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

घटना के संबंध में बताया गया कि स्थानीय पत्रकार मिथुन ग्राम पंचायत में हो रहे वित्तीय अनियमितताओं की जांच व कवरेज के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान पंचायत सरपंच के पति ने उन्हें खबर दिखाने से मना किया और कथित रूप से एफआईआर में फंसाने की धमकी दी। पत्रकार ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

इस गंभीर प्रकरण में पत्रकारों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिस पर एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे ने पत्रकारों को आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की जांच बिलाईगढ़ एसडीओपी से कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पत्रकार संघ ने जताया आभार, पर कहा – निगरानी आवश्यक
एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद पत्रकार संघ ने उनका आभार तो जताया है, लेकिन साथ ही प्रशासन से मांग की है कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए। पत्रकारों ने कहा कि यदि ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के प्रहरी के साथ किया जाएगा, तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा बन जाएगा।

क्या है मूल मामला

सूत्रों के अनुसार धौराभाठा पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता, बिना जीएसटी बिल के भुगतान जैसे मामलों की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार मिथुन को सरपंच पति ने रिपोर्टिंग से रोकने का प्रयास किया। उनका कहना था कि यह खबर उजागर करने पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

पत्रकारों ने दी चेतावनी

पत्रकार संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस मामले में शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे जिला स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। उनका कहना है कि पत्रकारों को डराने-धमकाने का सिलसिला बंद होना चाहिए, वरना लोकतंत्र की नींव कमजोर होगी।

पत्रकारों ने दी समर्थन की हुंकार                           

नरेश चौहान जिला अध्यक्ष,देवराज दीपक,कृष्णा महिलाने,युराज निराला समीप अनंत मिथुन यादव पिंगध्वज खांडेकर  चन्द्रिका भास्कर मोहन लहरे सुनील टंडन अजय जोल्हे भागवत साहू मिलन महंत देव जाटवर संभु पटेल राजकुमार सिदार

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!