सारंगढ

सारंगढ़ की जनता की मांग, अपर एवं सत्र न्यायालय के समीप हो कलेक्टोरेट परिसर…

रायगढ़। 15 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला घोषणा होते ही वर्षों प्रतीक्षित मांग पूर्ण होने पर सारंगढ़ वासियों में उमंग जागृत हुवी है। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद की कलेक्टोरेट और एसपी ऑफिस सारंगढ़ में ही रहेगा के पश्चात अटकलों का दौर जारी है की आखिर कहाँ होगा कलेक्टोरेट परिसर..? इस पर हमारी मीडिया टीम ने जनता को उनके सहूलियत और सुविधा के आधार पर सर्वे किया गया जिस आधार पर जो परिणाम आयी उसमे 83% लोगों का एकमत है कि कलेक्टोरेट परिसर अपर एवं सत्र न्यायालय के बगल में स्थित लगभग 15 एकड़ शासकीय भूमि में हो।

अपर सत्र न्यायालय क्यों है सारंगढ़ की जनता की पहली पसंद-

लोगों ने इस पर अपना-अपना राय व्यक्त किया जिसमें से कुछ का कहना है कि न्यायलय और कलेक्टोरेट परिसर एक जगह होने से जीलेवासियों को शासकीय कार्यों में सरलता और सुगमता होगी। वहीं कुछ नागरिकों की दलील है कि शहर से लगे होने के कारण आवागमन में सुविधा होगी। जब इस पर वकील अनुरोध पटेल से बात की गयी तो उन्होंने भी अपना मत रखा कि मल्टीपर्पज स्कूल, कॉलेज, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, कृषि ऑफिस, शिक्षा विभाग,फारेस्ट ऑफिस सहित कई शासकीय ऑफिस भी अपर सत्र न्यायालय के समीप ही है जो कि कलेक्टोरेट के लिए सर्वथा उवयुक्त होगा। तो इस तरह सारंगढ़ वासियों का एकमत राय है कि कलेक्टोरेट परिसर अपर एवं सत्र न्यायालय के दाएं साइड में स्थित लगभग 15 एकड़ शासकीय जमीन पर हो। ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों सहित, छात्र-छात्राओं, महिला एवं बुजुर्गों को भी सरकारी कार्यों में आसानी से लाभ मिल सके।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!