सारंगढ

कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड बिलासपुर संभाग की जिला स्तरीय बैठक कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में हुई संपन्न..

सारंगढ़:-राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई जी के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विलियम बनसोडे़ व प्रदेश महासचिव(संगठन) सुरेन्द्र कुमार जाँगडे़ जी की गरिमामय उपस्थिति में सारंगढ़ के कांग्रेस कार्यालय में आज दोपहर 12:00 बजे से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रकाश तिवारी जी,सारंगढ़-बिलाईगढ़ यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रूपलाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज वारे,जिला महासचिव नीलांम्बर भारद्वाज,जिला महासचिव धर्मेन्द्र बंजारे,जिला महासचिव मनोज जाँगडे़,जिला महासचिव लालकृष्ण साहू,जिला महासचिव विवेक टण्डन,जिला सचिव राज खुँटे,जिला सचिव उत्तरा पटेल,जिला संयुक्त सचिव डेविड लहरे,जिला संयुक्त सचिव नवीन महन्त,जिला संयुक्त सचिव जयप्रकाश जांगड़े,जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर राज पटेल जी, सारंगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गिरधर साहू, सारंगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश निषाद,अश्वनी साहू,सत्य प्रकाश जांगड़े,राहुल हरिवंश,राजू निषाद, हीरा साहू,सुशील यादव,अश्वनी साहू प्रमुख पदाधिकारियो की उपस्थिति के साथ बैठक ली गई। विलियम बनसोडे़ जी ने संगठन को मजबूत करने और बूथ कमेटी को मजबूत करने और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंँचाने और केन्द्र की भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ जन-जागरूकता रैली, संचार साधनों,संगोष्ठी और संवाद के माध्यम से लोगो को अवगत कराना और देश हित में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। प्रदेश महासचिव संगठन सुरेन्द्र कुमार जाँगडे़ जी ने संगठन को किस प्रकार से मजबूत किया जाये,केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उत्पन्न समस्याओं को जनता तक कैसे पहुंँचाया जाए,छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया। यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विलियम बनसोडे़ और प्रदेश महासचिव संगठन सुरेन्द्र कुमार जांगड़े के सारंगढ़ शहर आगमन से कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने नए सिरे से संगठन के प्रति नि:स्वार्थ भाव से बढ़-चढ़कर कार्य करने की शपथ ली है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!