सारंगढ

लात नाला हो रहा जहरीला, लेकिन प्रशासन मौन क्यों – मयूरेश केसरवानी

सारंगढ़:- भाजपा नेता और रायगढ़ जिला सोशल मिडिया सह संयोजक मयूरेश केसरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए वर्तमान प्रशासन पर सीधा वार किया है। मयूरेश केशरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सारंगढ़ अंचल का गुढेली टिमरलगा क्षेत्र क्रेशरगढ़ के नाम से विख्यात है और वर्तमान जिले का सर्वाधिक राजस्व दाता क्षेत्र के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र के द्वारा सर्वाधिक राजस्व के बाद भी उक्त क्षेत्र में समस्याएं हावी रही है व अधिकारियों की मनमानी चरम पर रही है। अभी ताजा हालात यह है कि अधिकारी कर्मचारी के मिलीभगत से भयंकर मा़त्रा में फ्लाई ऐश की डपिंग हो रही है और वहां पदस्थ अधिकारी कर्मचारी कुंभकर्णी नीदं में सोये हुए हैं। रायगढ़ जिले में पहले से ही फ्लाईएश का निष्पादन एक कडी व जटील समस्या है ऐसे में अगर रायगढ़ जिले के साथ साथ पडोसी जिलों का भी फ्लाईएश डंप शुरू हो जाना, आगामी समय के लिए एक बडी समस्या बनकर उभरने वाली है। रायगढ़ जिले के साथ साथ पड़ोसी जिले जांजगीर चाँपा के कुछ पावर प्लांटों से भी भयंकर हानिकारक प्रभाव वाले फ्लाईऐश के मनमानीपुर्वक डंपिंग से लात नाला का पानी विषैला होता जा रहा है। दर्जनो ऐसे ट्रांसपोर्टर हैं जिन्हे बकायदा टिमरलगा क्षेत्र में डंपिग के लिए पर्चियां मिल रही हैं और रात दिन ये ट्रांसपोर्टर पावर प्लॉटस के कागजी पर्चो के आधार पर फ्लाईऐश डंपिग कर रहे है जबकि किसी भी कम्पनी को किसी प्रकार की विधिवत विभागीय अनुमति नही है। बिना माईनिंग अधिकारी संरक्षण के ऐसे कार्य संभव नही है। अधिकारी गण अपनी जिम्मेवारी से पीछा छुड़ाने के लिए पर्यावरण विभाग को बीच मे लाते हैं जबकि चाहें तो सीधा हस्तक्षेप किया जा सकता है । गुडेली क्षेत्र से लाखों लोगो के रोजमर्रा जीवन में काम आने वाले लात नाला का पानी भी फ्लाईएश के कारण दिनोदिन जहरीला होते जा रहा है किन्तु कुम्भकर्णी नींद में सोए हुए माईनिंग अधिकारी को कोई फर्क पडता नही दिख रहा है। भुपेश के सरकार में जिस प्रकार से मनमानियां हावी है जनता सब देख रही है। रायगढ़ कलेक्टर महोदय के द्वारा पूर्व से ही यहां नदियो में फ्लाईएश बहाना व डंपिग पर रोक लगी हुई है लेकिन रायगढ़ जिले में माईनिंग के अधिकारी ही कलेक्टर रायगढ़ को अंधेरे में रखे हुए हैं जिसका खामियाजा आम जनता भुगतने को मजबुर है। भुपेश के राज में इस तरह अवैध डंपिग की वजह से जहां आम नागरिकों के जीवन में खतरा मंडरा रहा है वहीं जहरीले पानी के कारण बेजुबान जानवरों के समक्ष भी जीवन मृत्यू का संकट काल आ चुका है। भुपेश के राज में कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को जिस प्रकार से अंधेरे में रखकर पडोसी जिले के फ्लाईएश डंप कर, उन्हे महानदी में बहाकर लोगों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है उसकी कड़ी से कडी़ निंदा होनी चाहिए और दोषी अधिकारी, कर्मचारी, संबंधित पावर प्लांटों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!