सारंगढ

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी के नेतृत्व में की गई निर्वाचन व्यवस्थाओं की,हुई तारीफ…

विधानसभा निर्वाचन 2023

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जिले के मतदान केंद्रों में मतदान तिथि 17 नवंबर 2023 के लिए की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना मतदान कर्मियों के अलावा मतदाताओं ने भी की है। मतदान कराने हेतु मतदान केन्द्रों में पहुंचे मतदान दलों के सदस्यों ने मतदान केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही संगवारी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों एवं वृध्दजनों के लिए की गई व्यवस्था को सभी लोगों ने सराहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने इस विधानसभा निर्वाचन में मतदान केन्द्रों में मतदान दलों तथा सुगमतापूर्वक मतदान कराने हेतु साफ सफाई, बिजली, पेयजल, फर्नीचर, मतदान दलों के सोने तथा भोजन आदि की समूचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों में मतदान करने पहुँचे आम नागरिकों ने भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के आदर्श मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से सराहना की है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!