सारंगढ

सारंगढ़ की दिल दहला देने वाली घटना,,बेटे ने की पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से किया जमकर वार।

सारंगढ़। सारंगढ़ पुलिस ने हत्या के आरोप में नवापारा के रविशंकर लहरे (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पर उसके पिता रामप्रसाद लहरे (57 वर्ष) की हत्या का आरोप है । जानकारी के अनुसार कल दिनांक 28.07.2021 के रात्रि करीब 10/25 बजे थाना प्रभारी सारंगढ निरीक्षक अमित शुक्ला को मोबाइल के जरिए ग्राम नवापारा में एक व्यक्ति की हत्या हो जाने की सूचना मिला । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अमित शुक्ला स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के बड़े भाई शोभाराम लहरे पिता बुन्द राम लहरे (उम्र 70 वर्ष) साकिन वार्ड क्रमांक 14 नवापारा थाना से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक इसका तीसरे नंबर का भाई रामप्रसाद लहरे है । रात्रि करीब 10:15 बजे भाई रामप्रसाद लहरे की पत्नी नेमीन बाई घर आकर बताई कि लड़का रविशंकर लहरे (37 वर्ष) उसके पिता को टांगी, फावड़ा से मारकर हत्या कर दिया है ।

आरोपी रविशंकर लहरे को सारंगढ़ पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाई, आरोपी से पूछताछ करने पर उसने पूर्व रंजिशवश पर टांगी और फावड़ा से उसके पिता की हत्या करना कबूल किया गया है । आरोपी से घटना में प्रयुक्त फावड़ा और टांगी की जप्ती की गई है । मृतक के वारिसान बताये कि रविशंकर लहरे गुस्सैल किस्म का व्यक्ति है तथा नशे का आदी है । कल रात अचानक रविशंकर उसके पिता रामप्रसाद लहरे पर टांगी से वार किया बीच बचाव करते समय राम प्रसाद को कई जगह चोटें आई, मारपीट से रामप्रसाद लहरे के गर्दन पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही फौत हो गया । घटना के संबंध में प्रार्थी शोभाराम लहरे के रिपोर्ट पर आरोपी रविशंकर लहरे के विरूद्ध अप.क्र. 451/2021 धारा 302 भादवि दर्ज किया गया, जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी व गिरफ्तारी में टीआई अमित शुक्ला, हमराह सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण पुरी, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, भुनेश्वर पंडा, टीकाराम खटकर, आरक्षक पारसमणी बेहरा, श्याम प्रधान, कृष्णा महंत, विमल जांगडे की अहम भूमिका रही है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!