सारंगढ

सेवा सहकारी समिति मर्यादित लेंध्रा छोटे में प्रबंधक है पद से पृथक,फिर भी धान खरीदी कर रहा विवादित प्रबंधक?

सारंगढ़ – सारंगढ़ तहसील अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित लेंध्रा छोटे में धान खरीदी चालु हो गया है आपको बता दें कुछ दिन पूर्व जिला कलेक्टर के द्वारा धान खरीदी मंडी लेंधरा के प्रबंधक महेंद्र टंडन को फर्जी पंजीयन करने के सम्बन्ध में प्रबंधक पद से पृथक किया गया है। और वहीं धान खरीदी मंडी कोतरी के प्रबंधक ईश्वर साहू को प्रभार के लिए सौपा गया था। आपको बता दें आज दिनांक 14/12/2023 प्रयत्न तक प्रभार नहीं लिया गया है, के बावजूद भी सेवा सहकारी समिति मर्यादित लेंधरा छोटे में धान खरीदी किया जा रहा है.. धान खरीदी मंडी में आस पास के लोगों से पूछे जाने पर पता चला कि विवादित और पद से पृथक रहते हुए भी महेंद्र टंडन ही धान खरीदी कर रहा है, हाला कि महेंद्र टंडन के पास वित्तीय प्रभार नहीं है लेकिन समिति के सभी कार्य को विवादित महेंद्र टंडन के द्वारा ही किया जा रहा है…महेंद्र टंडन के कहना है की ए.आर.साहब के द्वारा मुझे धान खरीदी करने को बोला गया है। वहीं जो करोड़ों रूपये की फर्जी करने वाले विवादित प्रबंधक को अधिकारी ए.आर.के द्वारा बिना बहाल के धान खरीदी करवाया जा रहा है।

नहीं है कोई प्रभार में…

सेवा सहकारी समिति मर्यादित लेंधरा छोटे में प्रभार के लिए कोतरी प्रबंधक को प्रभार दिया गया था लेकिन आज प्रयत्न तक प्रभार नहीं लिया गया है, ईश्वर साहू से फोन के माध्यम से पूछ जाने से पता चला की ईश्वर साहू के द्वारा प्रभार नहीं लिया गया है

नदारत रहतें है नोडल…

धान खरीदी करने के लिए सरकार अपना एक सरकारी कर्मचारी को नोडल के रूप में धान मंडी में नियुक्त करता है चुंकि उसके देख रेख में अच्छा और साफ़ धान खरीदा जा सके…लेकिन धान मंडी लेंधरा छोटे में
ज़बसे धान खरीदी चालु हुआ है तब से नोडल अधिकारी प्रभार में नहीं है ऐसे में किसके देख रेख में धान खरीदी किया जा रहा है ए सोचने वाली बात है। नोडल नहीं रहने के वजह धान मंडी लेंधरा छोटे में किसी भी किसान से धान का ढ़ेरी नहीं करवाया जा रहा है बिना ढ़ेरी का धान खरीदी करना मतलब कचड़ा खरीदना है क्या पता बोरी से बोरी पल्टी करने से धान बोरी में मिट्टी मुरुम भी मिलावट किया जा रहा होगा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!