सारंगढ

जगह चिन्हांकित कर राशि आहरण करके आराम फरमा रहे थे सरपँच सचिव जोहार में लगी खबर तो आया होश

सारंगढ:- जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुलोनी में 14 वे वित्त योजना के राशि से बनाने वाले 3 लाख लागत के सीसी रोड़ की जगह चिन्हांकित करके सरपँच और सचिव आराम फरमा रहे थे आराम ही नही इनकी पूरा मनो विचार था कि सरकारी पैसा को गबन करके अपनी भ्रष्टाचार की लीला रचा लेंगे लेकिन ऐसे भी भला कैसे हो सकता था। जोहार छत्तीसगढ़ की सारंगढ टीम को ग्रामीण से सूचना मिली कि 9 महीने बीत जाने के बाद पुलिया की जगह को चिन्हांकित करके जेसीबी से चलने वाले मेड पार को अर्द्ध गति पर छोड़ा हुआ है। जिसकी राशि भी पंचायत ने आहरण करके बिल वाउचर आहरण करके नीचे प्लीन्ट पलस्तर निर्माण कार्य करके छोड़ दिया गया था। जिसकी भ्रष्टाचार हुए मुद्दे को खबर के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। जोहार छत्तीसगढ़ पर खबर लगने के बाद सरपँच सचिव को होश आया और निर्माण कार्य पर जोर देकर बनवाया।

पुलिया निर्माण में अधिकतर जंगली पत्थर का इस्तेमाल
9 महीने तक पुलिया नही बनाया गया लेकिन जब खबर प्रकाशित हुई तब जाकर सरपँच सचिव की आंख खुली और निर्माण करवाया लेकिन अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्जे पर हुई निर्माण पुलिया में अधिकर जंगली पत्थर का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया गया है। जिसको हम नही कह रहे बल्कि वस्तुस्थिति पर जाकर देखने से आपको प्रतीत हो जाएगा पुलिया की लंबाई और चौड़ाई में भी भ्रष्टाचार ने गन्ध लगा दी है जिसकी निर्माणाधीन सरपँच सचिव के हाथों भ्रष्टाचार की नीति पास हुई है। यही नही बल्कि जिस दिन पुलिया की कार्य प्रोग्रेस में थी उस दिन मटेरियल के साथ ही साथ जंगली पत्थर को बीच बीच मे अधिकतर मात्रा में डाला गया है। जिसकी जांच करन के उपरांत सच सामने आएगा।

जनपद के जिम्मेदार अधिकारी नही कर पाएंगे जांच के बाद कार्यवाही क्योंकि इनको मिला कमीशन

ग्राम पंचायत सुलोनी में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है क्योंकि यहां ऐसे ऐसे निर्माण कार्यो पर मरम्मद किया गया करके राशि निकाल लिया गया और बिल व्हाउचर भी पेश हो गए जिसकी कार्य आज पर्यन्त तक मरम्मद नही हुआ और राशि निकल गयी जिसकी लिखित शिकायत सारंगढ जनपद पंचायत में 18 फरवरी 20201 को प्रस्तूत हो चुके है जिसकी आज तक न तो जांच दल बनी और न ही कोई जांच हुए आखिर सरकार ऐसे अधिकारी कर्मचारी ही क्यो नियुक्ति करते है जो आम जनता की शिकायत तो दूर जनहित में कार्य कर रहे पत्रकारों के लिखित शिकायत में कोई जांच नही होती तो कार्यवाही तो दूर की बात है।

पुलिया निर्माण पर भारी मात्रा में जंगली पत्थर की इस्तेमाल किया गया है सीमेंट और गिट्टी की मिक्सींग पर जंगली पत्थर की इस्तेमाल हुआ है। जिसकी सारी भ्रष्टाचार की फ़िल्म को अंत तक वही पुलिया में काम कर रहे मजदूर ने नाम न छापने की शर्तें पर बताई है

खबर लगने की बाद कि पुलिया

10 महीना पहले की पुलिया निर्माण की फ़ोटो

जंगली पत्थर इस्तेमाल हुए की फ़ोटो

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!