सारंगढ

ग्राम पंचायत खर्री बड़े में सरपंच सचिव द्वारा विकास कार्यों व मूलभूत की राशि मे गबन की बू?

सारंगढ़ । सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय सारंगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत खर्री बड़े में सरपंच सचिव के द्वारा आज तक मिले विकास कार्यों व मूलभूत की राशि को अंधा बांटे रेवड़ी की तर्ज पर खर्च किया गया है जिसकी शिकायतें होती रही है लेकिन यह विडंबना ही है कि शिकायतों के बाद भी खर्री बड़े के सरपंच सचिव के विरुद्ध कार्रवाई तो दूर बल्कि उक्त शिकायत की जांच के लिए पहुंचे सारंगढ़ जनपद पंचायत के जांच अधिकारी संबंधितों को बचाने में ही लगे हैं जिसमें उक्त पंचायत में पूर्व में हुए शिकायत व शिकायतकर्ता भूपेंद्र पटेल व ग्रामीणों के द्वारा मय दस्तावेज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ को दिया गया था जिसमें ग्राम पंचायत खर्री बड़े में मासिक बैठक ग्राम सभा के आयोजन संबंधित सचिव के द्वारा पंचायत मुख्यालय में उपस्थिति के साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर राशि के मांग के ।साथ ही राशनकार्ड बनाने के नाम पर हजारों रुपए की मांग के अलावा फर्जी वेन्डरो के नाम से राशि आहरण करने का आरोप लगाया है ।
इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत खर्री बड़े में सरपंच सचिव के द्वारा अब तक लाखों रुपए ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के नाम पर व खासकर चौदहवें पंद्रहवें वित्त के साथ ही मूलभूत सुविधाओं के लिए दिए जाने वाले राशि को फर्जी आहरण कर गबन करने का आरोप लगाया गया है तो वहीं इस ओर संबंधित विभाग जनपद पंचायत सारंगढ़ में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ को शिकायत करने पर एक जांच समिति गठित कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री करने व संबंधित सरपंच सचिव को बचाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे जिससे खर्री बड़े के सरपंच सचिव के अलावे अन्य पंचायतों के जिम्मेदार इसी तरह फर्जी आहरण व अन्य माध्यमों से शासन को गुमराह कर लाखों रुपए का फर्जी आहरण करने से नहीं चूकते।
ग्राम पंचायत खर्री बड़े में सरपंच सचिव के द्वारा किए गए फर्जी कार्यों व आहरण में गांव के ही किसी ओमप्रकाश सोनी जो कि बिना बेन्डरधारी है के बैंक खाते मे इसी सत्र 2022 में लाखों रुपए का भुगतान किया गया इसके साथ ही अन्य निर्माण कार्यों में भी सरपंच सचिव विश्राम राव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार व ग्रामीणों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा शासन प्रशासन से की है।
क्या कहते हैं अधिकारी ।
मैं अभी बाहर हूं खर्री बड़े पंचायत की शिकायतों को लेकर जांच समिति गठित की गई है जिसमें क्या कार्यवाही हुई है जानकारी नहीं है ।
अभिषेक बनर्जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ द्वारा मुझे जांच अधिकारी बनाया गया है संबंधित पंचायत में जांच हेतु गया था जिसमें सरपंच सचिव को संबंधित शिकायतों संबंधित सभी दस्तावेजों की मांग की गई है तो वहीं शिकायतकर्ता के बयान लेने के संबंध में मुझे जानकारी नहीं
जगन्नथिया सोनवानी जांच अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़
मैं संबंधित खर्री बड़े में सरपंच सचिव के विरुद्ध मिले शिकायतों के लिए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जांच करने गया था जिसमें सरपंच सचिव के विरुद्ध की गई शिकायतों पर कुछ कमी पाई गई है लेकिन ज्यादा जानकारी अधिकारी ही दे पाएंगे ।नवल पटेल तकनीकी सहायक रोजगार गारंटी योजना जनपद पंचायत सारंगढ़

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!