सारंगढ

पुसौर थाना में बहुचर्चित जातिगत उत्पीड़न मामले को लेकर समाज ने दिखाया सामाजिक एकजुटता।

सारंगढ़ / रायगढ़ जिले के पुसौर थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरपाली में हुये गैर अनुसूचित जाति के लोगो द्वारा अनुसूचित जाति के भगालु चौहान एवं उनके परिवार के साथ जातिगत गाली गलौज व मार पीट का मामले दिन ब दिन तूल पकड़ते जा रहा है। पीड़ित ने 14 मई को पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस ने उसी दिन गैरजमानती एवं अन्य धारा भी लगाया है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी 20 दिन तक नही हुई।मामला समाज मे प्रदेश भर में आग की तरह फैल गया। समाज के लोग आक्रोश में रहे। आखिर कार समाज के दबाव के बाद पुलिस मामले में  3 जून को गैर जमानती धारा में आरोपीयो को पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बाद में फिर एट्रोसिटी एक्ट की धारा लगाया गया। वहीं कार्यवाही में विलंब एवं लापरवाही होने पर नाराजगी जताते हुए 5 मई को प्रदेश भर के गांडा जाति के सामाजिक कार्यकर्ताओ ने  पुसौर थाना पहुंच कर त्वरित कार्यवाही एवं अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की है। इस अवसर पर,डॉ गोविंद चौहान, सुंदरदास कुलदीप,प्रदीप कुमार कुलदीप,गोपाल बाघे, गनपत चौहान, सुभाष चौहान, मोहन गंधर्व, अशोक चौहान,विशिकेशन चौहान, संकीर्तन नन्द,अमृत चौहान, परदेशी चौहान, चहेरालाल चौहान, खुशीराम चौहान, सनत कुमार चौहान, उजागर चौहान, त्रिनाथ चौहान, डिग्रिलाल चौहान, मनीलाल चौहान, घुराउ राम,कमलेश चौहान, अजित कुमार,देव् चौहान, अशोक चौहान, भानु प्रताप, दीपक,राधेश्याम चौहान, नित्यानंद, यशवंत, सीताराम चौहान, किशोर नन्द,धर्मेद्र चौहान,धजाराम,रणसिंह,रामसाय,फिखराम,शांतिलाल,उत्तम कुमार चौहान,के अलावा सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!