सारंगढ

बैंक खाता खुलने के दिन से अब तक कुल रकम ₹1,12,52,510/- के ट्रांजेक्शन।

साईबर धोखाधड़ी के विरुद्ध सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

म्यूल एकाउंट धारक सहित 03 आरोपियों पर कार्यवाही।

साइबर धोखाधडी से अर्जित धन राशि की प्राप्ती हेतु खाता खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक पर कार्यवाही।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा साइबर अपराध म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही हेतु लगातार निर्देशित किया जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ द्वारा म्यूल एकाउंट धारक पर कार्यवाही किया गया ।

(1) अप0क्रं0- 247/2025 धारा- 317(2)317(4)317(5)111,3(5) बीएनएस- प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय से पत्र प्राप्त होने पर उक्त पत्र म्युल अकाउंट से संबंधित होना पाये जाने से एक्नालेजमेंट क्रमांक 30203240005635 खाता क्रमांक 1016169667036 के खाता संबंधित जानकारी साईबर सेल/संबंधित बैक से प्राप्त होने पर उक्त खाता क्रमांक 1016169667036 अमित कुमार पिता मनीकृष्णा 29 वर्ष साकिन नया बस्ती कोसीर थाना कोसीर जिला सांरगढ बिलाईगढ़ अमित डिजीटल स्टुडियो मेन रोड कोसीर सारंगढ का होना पाये जाने से उक्त खाते के संबंध में समनवय पोर्टल के माध्यम से 36 अलग अलग खातो से अलग अलग राज्यो में उक्त खाता धारक के विरूद्ध आंनलाईन फ्राईनेंसियल फ्राड कि शिकायते दर्ज है। साइबर धोखाधडी से प्राप्त धन राशि का उपयोग बैंक खाता धारक/संवर्धक के द्वारा किया गया है। उपरोक्त बैंक खाता मे ओपनिंग दिनांक से अब तक कुल रकम 1,12,52,510.20 (एक करोड बारह लाख बावन हजार पांच सौ दस रूपये बीस पैसे) राशि जमा होना पाया गया है उक्त खाता के विरूद्ध अलग-अलग राज्य डायल 1930 के माध्यम से समन्वय पोर्टल में कुल 36 शिकायत दर्ज है जो साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन राशि को प्राप्ती हेतु खुलवाने व सहायता पहुँचाने वाले धारक संवर्धक द्वारा साधारणतः उक्त कार्य में अग्रसर अवैध धन जो साइबर धोखाधड़ी से धन राशि को यह जानते हुए की वह संपत्ति बेईमानी व किन्ही प्रवचनापूर्ण उपायों द्वारा प्राप्त की गई है पैसे संपत्ति को अभ्यास माप्त करते हुए और छिपाने में या व्ययनित करने में यह विश्वास करने का करण रखते हुए संपत्ति का सवर्धन करना पाया जाने से आरोपी के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान आरोपीगण:- (1) अमित कुमार पिता मुनीकृष्ण उम्र 29 वर्ष सा0 कोसीर नया बस्ती थाना कोसीर जिला सा0बि0 (2) अशोक कुमार खाण्डे पिता श्याम कुमार खाण्डे उम्र 36 वर्ष सा0 नवागांव थाना मालखरौदा जिला सक्ति (3) कोमल प्रसाद पटेल पिता हेमलाल पटेल उम्र 26 वर्ष सा0 ग्राम टेमर थाना सक्ति जिला सक्ति छ0ग0 के विरूद्व अपराध सिद्व सबूत पाये जाने दिनांक- 29.05.2025 को विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।     
        उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि अरविंद सिंह, प्र0आर0-16 सोनसाय यादव, आरक्षक ओमचंद साहु, अमित खुटे, भुनेश्वर चंद्रा, योगेश कुर्रे, सुरेंद्र पटेल एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!