सारंगढ

वृक्षारोपण कार्यक्रम राधा कृष्ण हॉस्पिटल में संपन्न

सारंगढ़ ।.स्थानीय नगर के राधा कृष्ण हॉस्पिटल परिसर में लायंस क्लब सारंगढ़ , राइस मिल एसोसिएशन एवं राधा कृष्ण अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारंगढ़ अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू , विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं राइस मिल एसोसिएशन के चेयर पर्सन विवेक अग्रवाल के साथ ही साथ जिला पंचायत रायगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल , दुग्ध डेयरी फार्म के संचालक मनीष कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल हनुमान राइस मिल , राजू केशरबानी समलेश्वरी राइस मिल, विकास जायसवाल सीता राइस मिल , प्रमोद अग्रवाल कोतरी राईस मील ,अभिषेक केजरीवाल बालाजी राइस मिल , राधा कृष्ण हॉस्पिटल से डाँ दिनदयाल साहू , सूरज कमल एवं जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल साहू के द्वारा गरिमामय वातावरण में वृक्षा रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुरुषोत्तम साहू सदस्य छत्तीसगढ़़ गौ सेवा आयोग , मनोज अग्रवाल लायंस क्लब अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए नियुक्ति के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अंचल के लिए गौरव का विषय बताया गया । ग्लोबल वार्मिंग से निपटने , मिट्टी की कटाव रोकने , जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण के नियंत्रण के लिए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का जोर देने की बात गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू ने कहा , उन्होंने बताया की अपनी निजी भूमि में अभी तक 10,000 से अधिक पौधे का रोपण किए हैं । जिसकी देखभाल और सुरक्षा भी कर रहे हैं । लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा की ग्लोबल वार्मिंग की इस वैश्विक समस्या से निपटने में सभी अपना योगदान दें । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल ने कहा कि – एक वृक्ष लगाना सौ पुत्रों के समान है । सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किए ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!