सारंगढ

50 वर्षों से किचड़ पे चलते थे ग्रामीण अब मिला कीचड़ से मुक्ति और मिला सीसी रोड



सारंगढ- ग्राम पंचायत छोटे खैरा में 50 वर्षों से मुक्तिधाम मार्ग पर ग्रामीणों का आवागमन बहुत ही दयनीय बना हुआ रहता था जिस मुहल्ले से मुक्तिधाम पहुच मार्ग है वहा दस से पन्द्रह परिवार निवासरत है। इन परिवारों के लिए कारगार साबित हुआ है। सीसी रोड का निर्माण होना ग्रामीणों में बहुत ही हर्ष व्याप्त है जो पचास सालों में और अनगिनत सरपँच बनने के बाद भी कीचड़ से मुक्ति नही दिलवा पाया जहा अभी का तत्कालीन सरपँच मोहरमती साहू ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत दस लाख की लागत से एक सौ पचास मीटर लम्बाई और 8 से 9 इंच मोटाई का निर्माण करके ग्रामीणों के लिए देवदूत की तरह साबित हुआ है।

सी.सी.रोड ईश्वर घर से मुक्तिधाम तक

ग्रामीणों का कहना है कि मोहरमती जैसे ही सरपँच अगर इस पंचायत को प्रत्येक कार्यकाल मिले तो ग्राम पर विकास की गंगा बह जाएगी। आगे बताया गया कि जब भी राशन समान लेने और बच्चे स्कूल आने जाने के लिए कीचड़ वाला रास्ता एक ही मार्ग था जिसपर ग्रामीणों को मजबूरन आना जाना पढ़ता था जब भी गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी आता था तो बहुत ही दिक्कतों का सामना करके हॉस्पिटल के लिए रोड से बाहर निकाल पाते किसी की तबीयत बिगड़ जाने पर एम्बुलेंस आने जाने में भी काफी समस्या होती थी। बरसात के मौसम में तो सुबह से शाम तक कीचड़ से चलना दूभर रहता था हमेशा से कीचड़ से गुजर कर आना -जाना पड़ता था बच्चे स्कूल जाने के लिए कीचड़ को पार करते करते स्कूल ड्रेस पर पूरी तरह से कीचड़ का धब्बा हो जाता था आगे 50 वर्षीय सेतराम साहू ने बताया कि मुहल्ले वासी काफी परिशानि का सामना करते थे। जिस रास्ते पर मुक्तिधाम पर मुखाग्नि देने जाते तो बरसात के दिनों में काफी समस्या उतपन्न होता था। लगभग दो सौ मीटर तक एक फ़ीट से दो फीट तक पानी गड्ढों में भरा रहता था खराब रोड की स्थिति था जिसपर चलने के लिए समस्या मृत व्यक्ति की शव को जलाने के लिए चार कंधों पर ले जाने वक्त बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन सीसी रोड की निर्माण होने के बाद एहसास नही पूर्ण भरोषा के साथ अब हमेशा हमेशा के लिए खराब रोड कीचड़ की बदस्तर से निजात मिल ही गया है मुहल्ले वासियो को बहुत ही हर्षित प्रतीत हो रहा है जिससे ऐसे सरपँच बनना पंचायत को गर्व की बात है।

मैं हमेशा से ही जनता के बीच मे सामाजिक रूप से सहयोगी बनकर रहती हूं और जब भी किसी की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होगी तो मैं ततपर साथ रहूंगी अगर सरपँच रहू या न रहू मैं हमेशा आम जनता के बीच मे खड़ी रहूंगी।

मोहरमती साहू सरपँच ग्राम पंचायत खैरा छोटे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!