सारंगढ

सारंगढ़ के नए बीआरसी नियुक्त गए व्यास साहू।

एमएससी फिजिक्स और एमएससी गणित डबल एमएससी योग्यता वाले क्षेत्र के एकलौते शिक्षक

सांसद और विधायक के निजसचिव के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के अनुमोदन के पालनार्थ कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जारी  नवीन पदस्थापना आदेश में शिक्षा विभाग ने किए गए फेरबदल में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सारंगढ़ (बीआरसी) के पद पर वेदव्यास साहू का नियुक्ति किया गया है।

व्यास साहू सामाजिक कार्य के लिए भी जाने जाते हैं साहू समाज के राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा प्रकोष्ठ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री के दायित्व का निर्वहन किया हैं और अपने अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य को नया आयाम देने के लिए जाने जाते हैं।

सारंगढ़ के अब तक के सबसे युवा बीआरसी एवं शतरंज के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे व्यास साहू ग्राम लेंध्रा के निवासी हैं एवं निवर्तमान में बरदूला विद्यालय में बहुत लोकप्रिय गणित शिक्षक के रूप में पदस्थ थे।

बचपन से टॉपर रहे व्यास साहू गणित और फिजिक्स विषय के बड़े विद्वान एवं ओजस्वी वक्ता माने जाते हैं। संभवतः क्षेत्र के पहले शिक्षक जिन्होंने दो विषय गणित और फिजिक्स में एमएससी किया है। उनका अधिकांश अध्ययन रायपुर और जबलपुर में हुआ है।
उनको संसद दिल्ली, विधानसभा रायपुर एवं मंत्रालय में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। उनके इस अनुभव का लाभ सारंगढ़ क्षेत्र में शिक्षा विभाग को मिलेगा।

उनके नियुक्ति पर सारंगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव, जीतेश जयसवाल, विरेंद्र निराला एवं संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चोखलाल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पटेल, जिला उपाध्यक्ष दीपक भगत, राजेश देवांगन, पंचराम साहू, नीलकंठ पटेल, शिवप्रकाश राठिया एवं संयुक्त शिक्षक संघ के सभी शिक्षकों के साथ साथ सारंगढ़  जिले के अन्य शिक्षक संगठनों एवं उसके शिक्षकगणों ने शुभकामनाएं दिया एवं हर्ष व्याप्त किए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!