सूरजपुर

पत्रकारों का जेल भरो आंदोलन का भाजपा ने किया समर्थन… प्रदेश में आपातकाल लगा है-भाजपा

सूरजपुर. सरगुजा संभाग में कलमकारों की कलम को कुचलकर उसका अस्तित्व मिटाया जा रहा है एक सुनियोजित योजना के तहत जुल्म अत्याचार, अन्याय, भ्रष्टाचार, अनैतिक कृत्य, मफियाओ के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों को टारगेट कर एक के बाद एक झुठे अपराध दर्ज किये जाने के बाद सरगुजा संभाग सहित अन्य प्रदेश व देश के पत्रकारों ने 6 मई को जेल भरो आंदोलन का शंखनाद किया है इस दिन भारी संख्या में प्रदेश सहित देश के पत्रकार एकत्र होकर आंदोलन करेगे और पत्रकारो पर हो रहे उत्पीडन पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगे. आज मजदुर दिवस पर सूरजपुर में भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रभारी संगठन राजा पाण्डेय ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा. तो वही जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल ने पत्रकारो का 6 मई को होने वाले जेल भरो आंदोलन का समर्थन किया है और कहा कि काग्रेस सरकार का लोकतत्र से विश्वास उठ गया है मिडिया सहित आम लोगो की आवाज को दबा रही है जिससे जुल्म सितम से परेशान लोग अपने हक के लिये कुछ ना कर सके. प्रदेश की गोबर सरकार एक काला कानुन लाई है जिसमें अपने हक के लिये कोई धरना प्रदर्शन नही कर सकता. अगर सरकार 15 दिन में यह आदेश वापस नही लेती है तो 16 मई को भाजपा का जेल भरो आंदोलन कर हजारों की संख्या में गिरफ्तारी देगी.

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!