सारंगढ

2 आरोपियों के कब्जे से कुल 21 लीटर महुआ और देशी शराब जप्त।

अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक आँजनेय वार्ष्णेय,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
               1. अप0क्रं0 251/2025 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट में दिनांक- 30.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम साराडीह में एक व्यक्ति घर आंगन में अवैध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल साराडीह जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर रंजित टाण्डे पिता चीनीलाल टाण्डे उम्र 34 वर्ष सा0 साराडीह के कब्जे से एक हरा रंग के बाटल में भरा एक लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 100 रूपया, सफेद पन्नी मे पेक किया कच्ची महुआ शराब 57 पाउच प्रत्येक पाउच में 150 एमएल भरा कुल शराब 8.550 लीटर किमती 900 रूपया, दो शीशी देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरा कुल 360 एमएल किमती 160 रूपया , 06 बाटल सिम्बा० बियर प्रत्येक बाटल में 650 एमएल भरा कुल बियर 3.900 लीटर किमती 1200 रूपया कुल जुमला महुआ शराब 9.550 लीटर, 360 एमएल देशी प्लेन शराब 3.900 लीटर बियर कुल किमती 2360 रूपये को जप्त किया गया  बाद आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


2. अप0क्रं0 252/2025 धारा- 34(2)59(क)आबकारी एक्ट में दिनांक- 30.05.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम टिमरलगा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध देशी प्लेन शराब ब्रिकी कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल टिमरलगा तालाब के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर युवराज पटेल पिता किर्तन प्रसाद पटेल उम्र 26 वर्ष सा0 गुडेली के कब्जे से एक पीला रंग के प्लास्टिक बोरी में रखा 40 नग प्रत्येक 180 एमएल वाली जुमला- 07.200 लीटर कीमती- 3200 रू0  जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया बाद आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, उनि अमृत भार्गव, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव आरक्षक- ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, महिला आर. आरती गोस्वामी एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!