सारंगढ

ग्राम पंचायत बेल्हा में सरपंच सचिव ने फर्जी बिल जनरेट कर भ्रष्टाचार क़ो दिया बढ़ावा!

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेल्हा में सरपंच सचिव ने मिलकर फर्जीवाड़ा कर वित्त की राशि आहरण किया है आपको बता पंचायत सचिव दीनानाथ जाटवर ने राशि गबन करने के नियत से 25 मई 2025 में वित्त की राशि क़ो आहरण करने के लिए कोरा बिल लगाया है जिसमें किसी प्रकार के कार्य सामग्री का उल्लेख नही किया है, मटेरियल सप्लायर दिनेश कुमार चंद्रा (HUF) बिर्रा के बिल नंबर 21क़ो वित्त की राशि आहरण करने के लिए बिल में सो (जनरेट ) किया गया है

यहीं नही सचिव की चालाकी देखिये बिल नंबर 21जो की कोरा कागज है उसी बिल नंबर 21 क़ो 6 बार इस्तेमाल किया गया। अर्थात 6 बार एक ही बिल क़ो लगा कर वित्त की 250000 राशि आहरण किया है। हद तब हो गया ज़ब मटेरियल सप्लायर के यहाँ सचिव साहब फोटो कॉपी कराये है यह बिल सो किया है। सूत्रों के मुताबिक वित्त के राशि जो की फर्जी बिल लगाकर सरपंच सचिव के द्वारा आहरण किया गया है उस राशि क़ो बंदर बाट कर सरपंच सचिव अपने पैकेट भरने में लगाए है और ग्राम पंचयात में कहीं भी विकास कार्य नही कराया गया। इससे सम्बंधित अधिकारी पंचायत में लगे फर्जी बिल के अगर अवलोकन कर उक्त ग्राम पंचायत का उचित जांच कर कार्यवाही किया जाना जनहित के लिए अच्छा होगा।

पंचायत सचिव एक शासकीय कर्मचारी होने के बावजूद फर्जीवाड़ा क़ो अंजाम दिया है, वहीं पंचायत सचिव दीनानाथ जाटवर के नाम पर पूर्व में राशि गबन करने का शिकायत कलेक्टर महोदय से किया जा चूका है, लेकीन सचिव दीनानाथ जाटवर पंचायत के राशि गबन एवं बंदर बांट करने से बाज नही आ रहा।

अब देखना यह है की सम्बंधित विभाग,भ्रष्टाचार में संलिप्त सचिव सरपंच पर क्या कार्रवाही करती है।

पंचायत सचिव बयान

ज़ब सचिव दीनानाथ जाटवर से दूरभाष के माध्यम से कोरा बिल जनरेट के बारे से पूछा गया तो उनका कहना था की मेरे पास हॉट कॉपी है आप लोग जांच करवा सकतें है के हवाला दिया गया।

क्या कहते है बेल्हा सरपंच

ज़ब ग्राम पंचायत बेल्हा सरपंच क़ो उक्त सम्बन्ध के बारे से पूछा गया तो, उनका कहना था सचिव से लगत हुआ है और मै उसको बोला भी हूँ की ऐसे बिल कैसे अपलोड किए हो। तो सचिव मुझे बोला गलती से अपलोड हो गया है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!