सारंगढ

गांजा तस्करी करते पकडे गये तीन आरोपी।

जप्त सम्पत्ति – आरोपीगण के कब्जे से कुल 10 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल किमती 6000 रूपये (जुमला रकम लगभग 106000 रूपये ) जप्त कर आरोपीगण को भेजा गया जेल।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक  मुख्यालय सारंगढ़ श्री अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के नेतृत्व मे आज दिनांक 09/06/2025 को जरिये मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बेरियर के पास घेराबंदी कर महाराजा बस मे सवार 03 संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से एक नीला रंग के बैग में रखा हुआ 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 400 ग्राम एवं घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोबाईल जुमला किमती लगभग 106000 रूपये को जप्त कर धारा 20 बी NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगण

(01) धीरज पिता सुरेश उम्र 24 वर्ष साकिन हस्सनपुर थाना मेवात जिला मेवात हरियाणा ।

(02) पुष्पेश इंदौरा पिता लाला राम उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान ।

(03) शिवा कुमार पिता सत्यनारायण उम्र 31 वर्ष साकिन हरचन्दपुर थाना यु आई टी फेस 3 जिला अलवर राजस्थान के विरूद्ध थाना डोंगरीपाली मे अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 20 बी NDPS ACT पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
                    सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी डोंगरीपाली, सउनि कुंवर टोप्पो, प्र.आर. 126 चन्द्रपाल दास, रामदयाल लकडा, आरक्षक चक्रधर सिदार, अरविन्द सिदार, रविन्द्र डनसेना, सुदर्शन राणा, ओम प्रकाश सिंह, किरण यादव एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!