सारंगढ

सारंगढ़ अनुविभाग में हुआ स्कूल बसों का निरीक्षण व चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण।

पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग के समन्वय से हुआ यस आयोजन।

परिवहन विभाग द्वारा दस्तवेज चेक किया गया एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण कर दवाई वितरित की गई।

बस चालकों को सुरक्षात्मक उपाय एवं यातायात नियमों का पालन करने दिया गया निर्देश।

रजिस्ट्रेशन शर्तों का उल्लंघन करने वाले 2 बसों का काटा गया चालान।

आज दिनांक 22.06.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से स्कूल बसों एवं उनके चालकों का परीक्षण किया गया।

इस दौरान पुलिस विभाग से सिटी कोतवाली थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक,M T O, यातायात सेल, स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरो एवं परिवहन विभाग की उपस्थिति में सारंगढ़ अनुविभाग के संचालित स्कूलों A P S स्कूल,K P स्कूल ,मोना मॉडर्न स्कूल एवं कोसीर IBRS स्कूल के बसों का एवं चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा नेत्र परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया साथ ही बसों के समस्त कागज़ाद सुरक्षा संबंधी उपकरणों का निरीक्षण किया गया फर्स्ट एड बॉक्स,अग्निशमन यंत्र,हॉर्न ,लाइट एवं अन्य प्रकार कि मैकेनिकल उपकरण का परिवहन विभाग एवं एमटीओ द्वारा परीक्षण किया गया।

चेकिंग के दौरान कुछ बसों में पाई जाने वाली कमियों को जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया एवं रजिस्ट्रेशन शर्तों के उल्लघन पर 2 बसों का चालान भी काटा गया। इसी तारतम्य में बस चालकों को अपने साथ परिचालक रखने सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के साथ ही यातायात संबंधित निर्देशों की जानकारी दी गई एवं उनके सख्ती से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ऐसे ही आयोजन जिले के अन्य अनुविभाग में भी किए जाएंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!