बिलासपुर

लिंगीयाडीह के गरीब परिवारों को विभिन्न संगठनों का मिल रहा समर्थन।

नगर निगम 20 साल से ज्यादा पुराने पट्टे को केंसिल कर बनाना चाहता हैं गार्डन?

बिलासपुर।  लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल रहा है।
शिवसेना, कांग्रेस महिला, नागरिक सुरक्षा मंच द्वारा दिया गया समर्थन
जिला प्रशासन के द्वारा अपोलो अस्पताल चौक पर लिंगियाडीह में 130 परिवारों को नोटिस देने की तैयारी के बाद यहां की महिलाएं लगातार अनिश्चितकालीन शांतिपूर्वक धरना आंदोलन कर रही हैं। शिव सेना के महासचिव सुनील झा, भोलाराम साहू,सतीष पांडे, प्रभु वस्त्रकार द्वारिका वस्त्रकार, अनामिका अवस्थी, माधुरी शर्मा, परदेशी साहू, जमुना कश्यप
नागरिक सुरक्षा मंच के अमित तिवारी,
एवं महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा ghreetesh , किरण तिवारी, शशिकला, उतरा डडसेना जी ने महा धरना को समर्थन दिया

समर्थन देते हुए कहा है कि जब लिंगियाडीह में पूर्व से ही तोड़फोड़ की कार्रवाई हो चुकी है 173 घर और मकान तोड़कर सड़क चौड़ीकरण तथा नाला निर्माण का काम चल रहा है, तब यहां गरीबों को क्यों सताया जा रहा है।
बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है। गरीब परिवार जो यहां झुग्गी झोपड़ी में रहते हैंजो 50 बरस पुरानी बस्ती है , भाजपा शासन काल में गरीबों को हटाने का काम किया जा रहा है। Seema घृतेश ने महा धरना को संबोधित करते हुए कहा है कि किसी भी हालत में यहां लोगों के मकान नहीं टूटना चाहिए। वे यहां की महिलाओं के साथ हैं और लोगों के मकान को तोड़कर बेघर करने का विरोध करते रहेगी। आज दुर्गा नगर की महिलाएं काफी संख्या में महा धरना में शामिल हुई विभिन्न संगठनों विभिन्न समाज के लोगों ने भी लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ हल्ला बोला है। यहां की महिलाओं का कहना है कि प्रशासन के द्वारा यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है नाली निर्माण किया जा रहा है फिर भी प्रशासन यहां गरीब परिवारों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...