बिलासपुर

स्वर्णकार भवन सकरी में अवैध कब्जा समाज ने एफ आई आर एवं भवन कब्जा मुक्त कराने शासन से की अपील।

प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज की सकरी में स्थित भवन पर अभिषेक कुमार के द्वारा कब्जा

सरकार से मांग उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर भवन समाज को सौंपा जाए

अब तक कलेक्टर, तहसीलदार और सकरी थाने में ज्ञापन देने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

सोनी समाज द्वारा अतिशीघ्र आंदोलन की तैयारी।

बिलासपुर – प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज की अतिआवश्यक बैठक उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सोनी के निवास पर आयोजित की गई थी जिसमें समाज के सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे एवं सकरी स्थित सामुदायिक भवन में नर्मदा नगर निवासी अभिषेक कुमार पिता बी.पी. द्वारा कब्जा किए भवन को शासन द्वारा मुक्त नहीं कराने पर उग्र आंदोलन करने पर विचार किया गया| यह जमीन स्व. रमाकांत सोनी के द्वारा दान किया गया था और उस जमीन पर भवन बनाने के लिए तत्कालिक विधायक श्री राजू क्षत्री के द्वारा 5 लाख दिया गया था और उसमें भवन निर्माण का काम जनपद पंचायत सकरी के द्वारा किया गया था|
लगभग एक माह होने को हैं थानेदार, तहसीलदार और कलेक्टर को ज्ञापन दिए हुए लेकिन अभिषेक कुमार ने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए कार्रवाई को रोक दिया गया है और अपना निर्माण कार्य जारी रखा है| समाज के कुछ पदाधिकारियों को बुलाया कर समझौता करने की कोशिश की जिसमें वहां पर सरकारी जमीन को प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज को देने की पेशकश किया गया जिसे समाज के सभी पदाधिकारियों ने मना कर दिए| वहां पर मौके पर सरकार की खाली जमीन है जिसे कब्जा कर बैठे हैं| और उसी जमीन पर अपना आलिशान वैवाहिक भवन का निर्माण किया जा रहा है|
बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने इस पर विचार विमर्श किया गया जिसमें की सभी सदस्यों के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि पुनः सकरी स्थित सामुदायिक भवन का शासन के द्वारा सीमांकन कराया जाय और भूमि भवन के कब्जे को छुड़ाया जाए प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवन और भूमि में वापस कब्जा किया जाए इसके लिए जो भी उचित कानूनी कार्यवाही  किया जायेगा| आगे शासन ने समाज की बातों को अनसुना करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही शासन की होगी|
इस बैठक में सभी पदाधिकारी एवं संगठन के संरक्षक गण ने अपनी सहमति दी है| इस आवश्यक बैठक में अध्यक्ष नंदू सोनी सहित नरेंद्र सोनी, वेद सोनी, अनुप सोनी, अमरनाथ सोनी, सीएल सोनी , पूर्व अध्यक्ष कामता सोनी, राकेश सोनी हेमंत सोनी, हरि पोतदार, पवन सोनी, अनिल सोनी, दीपक सोनी, रामेश्वर सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, अजय सोनी, राजेंद्र सोनी, रुद्रनारायण सोनी, शैलेंद्र सोनी, संतोष सोनी, आर के सोनी, विनोद सोनी, सूरज सोनी आदि उपस्थित रहे|

वास्ते – गोविन्द शर्मा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!