Uncategorized

चिपटापानी घाट में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दंपत्ति गंभीर।


घरघोड़ा/रायगढ़। लैलूंगा रोड स्थित चिपटापानी घाट में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बैसकीमुड़ा निवासी दंपत्ति की कार को लैलूंगा की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अत्यधिक गति में था और घाट क्षेत्र में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह भीषण सड़क हादसा हुआ।

हादसे के समय शाम लगभग 4बजे, दंपत्ति लैलूंगा की ओर से आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी के हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबकि पति के पैर व सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को शासकीय अस्पताल घरघोड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया गया।

इधर, दुर्घटना के बाद ट्रक को जब्त कर घरघोड़ा थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जिला जशपुर के डीएसपी (सुरक्षा/ट्रैफिक) श्री के.आर. चौहान, रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूँटे एवं पुलिस स्टाफ ने घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों की तत्परता से समय रहते उपचार मिल सका।

घाट क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

रिपोर्ट – सुनील जोल्हे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!