Uncategorized
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्ता सुधार पर जोर

घरघोड़ा। जनपद पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक जनपद अध्यक्ष श्री सहनु राम पैंकरा एवं जनपद उपाध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, विद्यालयीन व्यवस्थाओं तथा शिक्षा के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुझाव एवं विचार रखे गए। शिक्षा समिति के सदस्यों ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से बीईओ श्री शशिधर निषाद, बीआरसी श्री संतोष निषाद सहित सभी सीएसी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा समिति के सभी सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।




