सारंगढ

जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं, उपभोक्ता अनावश्यक स्टॉक न करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश।

रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी का अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध होगी कार्यवाही।

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 मार्च 2026/
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी नहीं है। किसी प्रकार की संकट की स्थिति नहीं है।किसी भी नागरिक या उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण किल्लत का वातावरण, अफवाह और भय दिखा कर कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्होंने लोगो से अपील कि, जरूरत नहीं हो तो अनावश्यक गैस का भंडारण और बुकिंग नहीं करें। रसोई गैस का बचत करें, आर्थिक लाभ के लिए व्यापारियों को सिलेंडर नहीं बेचें।आवश्यक होने पर उपलब्ध अन्य साधन का भी बराबर उपयोग करें।

केंद्र सरकार की उज्जवला गैस योजना में साल भर से जिन लोगों ने उज्जवला गैस नहीं भरवाई वो अब भी गैस मांग रहे है। प्रशासन ने आशंका जताई कि इसमें कालाबाजारी और जमाखोरी हो सकती है इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने जानकारी दी कि मांग से डेढ़ गुना ज्यादा मांग होने पर ओटीपी आने में देरी हुई है और कालाबाजारी रोकने के लिए केवाईसी करना भी जरूरी है। जिले में कुल 10 गैस एजेंसी संचालित है। इन गैस एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा इनके माध्यम से उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में कुल 32 पेट्रोल पम्प स्थापित है जिसमें पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल भंडारित है। इन पेट्रोल पम्प में पेट्रोल की मात्रा 3,33,385 लीटर एवं डीजल की मात्रा 4,06,714 लीटर उपलब्ध है।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला खाद्य कार्यालय सारंगढ़ के कक्ष क्रमांक 22 को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल सेंटर नंबर 1800 233 3663 जारी किया गया है। जांच दल द्वारा गैस की जमाखोरी व दुरूपयोग पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। अब तक 05 प्रकरण दर्ज कर कुल 16 नग एलपीजी सिलेंडर जप्त किया गया है तथा लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। बैठक में प्रभारी जनसम्पर्क अधिकारी सहित जिले के पत्रकारगण उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!