छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, IG पद के लिए हुआ इंपैनलमेंट

IPS Empanelment News: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी नीतू कमल और डी. श्रवण को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद के लिए इंपैनल किया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर के 2001 से 2008 बैच के कुल 67 आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। नीतू कमल वर्तमान में Central Bureau of Investigation (CBI) में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जबकि डी. श्रवण National Investigation Agency (NIA) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
CBI और NIA में निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जानकारी के मुताबिक, नीतू कमल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। वहीं डी. श्रवण राष्ट्रीय जांच एजेंसी में संवेदनशील मामलों की जांच में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
दोनों अधिकारियों की कार्यकुशलता, प्रशासनिक अनुभव और केंद्रीय एजेंसियों में उनकी प्रभावी भूमिका को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें IG स्तर के लिए इंपैनल किया है। इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
रिपोर्टर – सुनील जोल्हे




