सारंगढ

भीम आर्मी भारत एकता मिशन का विस्तार: धरमजयगढ़ और लैलूंगा ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन।

रायगढ़: – भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला रायगढ़ में सांगठनिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और मजबूत बनाने के लिए जिला विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद के निर्देशानुसार, संभाग प्रभारी खिलन प्रसाद साहू एवं संभाग अध्यक्ष महेन्द्र खांडे के मार्गदर्शन में रायगढ़ के लैलूंगा और धरमजयगढ़ (कापू) ब्लॉक का विधिवत गठन किया गया।

इस सांगठनिक बैठक की अध्यक्षता रायगढ़ जिला प्रभारी भरत खंडेल ने की, जबकि भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान जशपुर जिला प्रभारी श्रवण कुमार महेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्वसहमति से दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों की घोषणा कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

लैलूंगा ब्लॉक की नई कार्यकारिणी:

लैलूंगा ब्लॉक में संगठन को मजबूती देने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को सर्वसहमति से नियुक्त किया गया है:

अध्यक्ष – श्रवण टंडन
उपाध्यक्ष – अनुज कुमार जटवर
संगठन मंत्री – राजधानी जाटवर
मीडिया प्रभारी – कृष्ण कुमार टंडन
कोषाध्यक्ष – इंदरसाय डेहरे
सचिव – सुधनाथ जाटवर
कार्यकारिणी सदस्य: रामकृष्ण टंडन, दीपक टंडन, चैतराम जाटवर एवं अन्य।

धरमजयगढ़ ब्लॉक की नई कार्यकारिणी

धरमजयगढ़ ब्लॉक में ऊर्जावान साथियों को कमान सौंपते हुए नई टीम का गठन किया गया।

ब्लॉक प्रभारी – फलित रात्रे
अध्यक्ष – कालेश्वर जाटवर
उपाध्यक्ष – गुरुदेव जोल्हे
महासचिव – दीपक रात्रे
संगठन मंत्री – सिकंदर खूंटे
IT सेल प्रभारी – अमरजीत टंडन
मीडिया प्रभारी – रामलाल माहेश्वरी
कोषाध्यक्ष – विनोद लहरे
सचिव – दुर्गेश वर्मा
सह सचिव – विकास टंडन, मुकेश कास्ते, प्रकाश जांगड़े, प्रदीप रत्नाकर आदि।

इन वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा विशेष सहयोग

इस गठन कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन मंत्री संतोष डहरिया, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी गुलशन लहरे, जिला सह सचिव लक्ष्मी जोल्हे, वरिष्ठ घरघोड़ा ब्लॉक कार्यकर्ता प्रताप जोल्हे एवं जिला प्रवक्ता रवि किरण घोघरे की गरिमामय उपस्थिति और विशेष सहयोग रहा।

संवैधानिक तरीके से शोषितों को न्याय दिलाना मुख्य लक्ष्य

मनोनयन के पश्चात सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया गया कि वे समय-समय पर अवतरित हुए महापुरुषों के विचारों को आत्मसात् कर संगठन के उद्देश्यों को पूरा करेंगे।

भीम आर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संवैधानिक तरीके से न्यायहित में कार्य करेगी। शोषितों, पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलाना, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करना, प्रकृति का संरक्षण करना और देश व समाज के हित में कार्य करना ही हमारा मुख्य कर्तव्य है।” जिला नेतृत्व

सभी नए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से काम करते हुए भीम आर्मी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!