घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

सेवा संकल्प अभियान: रायगढ़ के स्कूलों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगी विविध गतिविधियां

रायगढ़। जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार और भविष्य के प्रति सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा 11 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार अभियान के तहत जिले के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत 18 सितंबर को ड्राइंग प्रतियोगिता तथा 19 सितंबर को ड्राइंग प्रदर्शन एवं भाषण प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर आयोजित होगी। इसके बाद चयनित प्रतिभागी विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होंगे। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए 28 सितंबर तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1 अक्टूबर को विकासखंड स्तरीय आयोजन प्रस्तावित है।

3 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाषण, ड्राइंग, विज्ञान प्रदर्शनी एवं कैरियर काउंसिलिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 25 से 30 मिनट की प्रस्तुतियां भी होंगी। अभियान अवधि में विद्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली/भारत मंडल जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

‘सेवा’ से ‘सपना’ तक होंगे प्रतियोगिता के विषय

ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को ‘सेवा’ और ‘सपना’ आधारित विषय दिए गए हैं। ‘सेवा’ वर्ग में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर और नक्सलवाद जैसे विषय शामिल हैं। वहीं ‘सपना’ वर्ग में सपनों का भारत, विकसित भारत-2047, नक्सल मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण और कृत्रिम बुद्धिमता का प्रभाव जैसे विषय रखे गए हैं।

जनप्रतिनिधियों, पालकों और SMC की सहभागिता पर जोर

जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्तरों के कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों तथा शाला प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष एवं सदस्यों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालय से लेकर विकासखंड स्तर तक आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ, वीडियो एवं संक्षिप्त प्रतिवेदन जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभियान के सुचारू और समयबद्ध संचालन के लिए संबंधित संस्था प्रमुख, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...