
घरघोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर घरघोड़ा नगर में विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जय स्तम्भ चौक, कारगिल चौक, भाजपा कार्यालय सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं शासकीय विभागों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी गईं।

इसी क्रम में अजा.मोहल्ला प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसर तथा अम्बेडकर चौक में भी दीप प्रज्वलन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार पण्डा एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीति पण्डा, वरिष्ठ शिक्षक संजय पण्डा एवं स्कूल कार्यक्रम प्रभारी भोलू उरांव उपस्थित रहे। वहीं एसएमसी अध्यक्ष सुनील जोल्हे एवं गुरुनाम सिंह पोथीवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इसके अलावा श्रीमती संयुक्ता शुक्ला, सुश्री लीना सिंह ठाकुर, श्रीमती ईश्वरी राय, विजय डनसेना, विजय जायसवाल, दिलसाय उरांव, मेगी लहरे, विभाष बर्मन, विक्की साहू एवं अम्बिका सोनवानी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एसडीएम प्रवीण तिवारी, तहसीलदार मनोज गुप्ता एवं सीएमओ श्रीमती पुष्पा खलखो सहित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, महिलाएं, वार्डवासी एवं पालकगण शामिल हुए।
रिपोर्टर – सुनील जोल्हे



