सारंगढ

भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के कुशल नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मजबूत हुई भाजपा – हरिनाथ खूंटे

कार्यकर्ताओं को साथ लेकर रचा नया इतिहास

सारंगढ़-बिलाईगढ़: – भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में निरंतर नए आयाम गढ़ रही है। उनके संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता के बल पर आज जिले में भाजपा एक बेहद मजबूत स्थिति में खड़ी नजर आ रही है। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ उन्होंने जिले में पार्टी कार्यप्रणाली का एक नया इतिहास लिखा है।

राजनीतिक और सांगठनिक जीवन में विरोधियों द्वारा लगाए जाने वाले अनर्गल आरोपों के बावजूद, ज्योति पटेल ने हमेशा संयम और परिपक्वता का परिचय दिया है। विवादों से परे हटकर वह जिले के प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने की भावना से कार्य कर रही हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ को एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो हर स्थिति में संगठन के हितों को सर्वोपरि रखता है।

अपनी सादगी, सरलता और सहजता के लिए पहचाने जाने वाले ज्योति पटेल आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा मिलकर रहता हैं। उनके इसी व्यवहारिक दृष्टिकोण और सबको साथ लेकर चलने की शैली ने उन्हें जिले में एक जनप्रिय और प्रेरणादायी नेता के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ क्षेत्र के विकास व सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...