सारंगढ़ के ग्राम नंदेली के बड़े भजन मेला में 24 को शिरकत करेंगे प्रदेश के मुखिया

सारंगढ़ के ग्राम नंदेली में 24 जनवरी से होने वाले रामनमी बड़े भजन मेले को लेकर मेला समिति ने लगभग सभी तैयारिया पूर्ण कर ली हैं! वही मेले में लगने वाले झूले और दुकान भी मेला स्थल पहुँच कर अपनी अपनी दुकाने लगा रहे हैं….बताया जा रहा हैं.. इस मेले का शुभारम्भ करने प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल नंदेली पहुंचेंगे!
छत्तीसगढ़ में लगने वाले अनेक मेलों की श्रृंखला का आरम्भ पौष माह की एकादशी को आयोजित होनेवाले बड़े भजन मेले से माना जाता है। इस मेले का मुख्य आकर्षण इसके नाम के अनुरूप यहाँ निरंतर चलने वाले रामनामी भजनों के कार्यक्रम होते हैं। इस मेले का आयोजन स्थल इस वर्ष सारंगढ़ के नंदेली को चुना गया हैं! मेले को लेकर मेला समिति ने लगभग सभी तैयारिया पूर्ण कर ली हैं! वही मेले में लगने वाले तमाम प्रकार के झूले दूकान भी लगभग लग चुके हैं! यह मेला 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा! वही मेले का शुभारम्भ करने 24 जनवरी को प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल पहुचेंगे! मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी लगभग सभी तैयारिया पूर्ण कर ली हैं! माना जाता हैं रामनमी भजन मेले का आनंद उठाने प्रदेश सहित अन्य प्रदेश व् विदेशो से भी लोग पहुँचते हैं!
बड़े भजन मेले का मुख्य आकर्षण यहाँ आने वाले रामनामी भजनहा होते हैं जो समूचे शरीर पर रामराम गुदवाए रहते हैं। ये सफ़ेद कपडे की ओढ़नी ओढ़ते हैं जिसपर काले रंग से रामराम लिखा रहता है। सर पर मोरपंखों से बना मुकट धारण किये रहते हैं। मोर मुकट पर भी रामराम लिखते हैं। कांसे के घुँघरू बजाते हुए यह लोग राम नाम का भजन करते हैं। यही वजह है की इसे राम नमी भजन मेला कहा जता है इस मेले का एक खासियत है की जिस जगह में भगवन के भोग के लिए चावल दाल बनाया जाता है उस जगह एक भी मख्खी देखने को नहीं मिलता है और जैसे ही उसकी पूजा अर्चना की जाती है तो प्रसाद के रूप में बने भोजन अपने आप दो हिस्सों में बात जाता है जिसके एक हिस्से को लोगों को वितरण किया जाता है तो दुसरे हिस्से को वहां दूर दूर से आये संत प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है!




