30 क्वीन्टल रबि प्रदर्शन के तहत किसानों के लिए आये मूंगफली बीज कार्यालय से गायब

सारंगढ़:- किसानो को खुशियां देने वाले ये किसान कृषि विभाग अब किसानों के चेहरे की हंसी छीन कर लाल घेरे में स्थान बटोरने वाले बनते नजर आ रहे है। ये कहना गलत नही होगा कि भ्रष्टाचार की भेंट पर हमेशा की तरह इस बार किसानों के लिए रबि प्रदर्शन पर आए मूंगफली,चना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है।

दरअसल सारंगढ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में रबी फसल में दलहन तिलहन की मिनी किट के लिये चना उड़द मूंगफली सूर्यमुखी मूंग एवं सरसों की प्रदर्शन योजना (टीआरएफए) के तहत प्राप्त हुई थी लेकिन इस योजना की मूंगफली और चना किसानों के पास पहुँचने से पहले ही अधिकारियों ने मिलीभगत करके गायब कर दिये है। जिससे अब किसान कृषि विभाग के कार्यालय से बैरंग लौट रहे है। ऐसे ऐसे किसानों भी मौजूद है जिसने मूंगफली जगाने के लिए अपने खेत को संरक्षित कर चुके थे लेकिन बीज नही मिलने के कारण 70 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम में बाजार से खरीद कर करके लगा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक 241.24 क्विंटल बीच का भंडारण सारंगढ़ कार्यालय में किया गया जिसमें 100 बोरी मूंगफली जिसकी कुल वजन 30 क्विंटल है जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 10 हजार रुपये है अगर किसानों के द्वारा खरीदी करके लगाए कीमत में देखा जाए तो 3 लाख के आस पास पहुच जाएगी बीज आने के बाद भी किसानों को मुंगफली बीज कृषि विभाग के अधिकारी नही दे रहे हैं ऐसे में बीज का स्टाक किसानों को बांटने से पहले कहाँ और किसको वितरण किया इसकी जवाब स्थानीय कृषि विकास अधिकारी नही दे रहे हैं वहीं चना 172.50 ,उड़द 18,सूर्यमुखी 2 ,मूंग 18 क्विंटल एवं सरसों 74 किलो वजन की मिनीकिट जिले से सारंगढ़ को प्राप्त हुई है। जिसमे का किसको किसको कब कब दिया किसी प्रकार का जानकारी नही दे पा रहे है। इसके पहले किसानों ने लगाया नही था। मूंगफली को उसमे निलंबित किया गया है तो इस सत्र तो किसानों की मिला ही नही बल्कि कार्यलय से ही गायब है तो इसमे अधिकारी क्या कार्यवाही करते है या कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति करते है।
इसी योजना में लापरवाही करने वाले चार ग्रा.कृ.वि.अधि. हो चुके है पूर्व में निलंबित
पिछले सत्र ग्रीष्म कालीन 2019-20 में टीआरएफ़ए योजना के तहत रबि प्रदर्शन के मूंगफली बीज किसानों को वितरण करने के पश्चात रजिस्टर संधारित भी किया गया था इसमे किसानों ने मूंगफली को लगाया नही था। जिसमे चार आरईओ मिथलेश साहू कार्यक्षेत्र एरिया पासीद, एन पी लक्ष्मे कार्यक्षेत्र एरिया कनकबीरा, बी एल खूंटे कार्यक्षेत्र एरिया भेडवन, सन्तोष खटेल गोदाम प्रभारी इन ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियो को निलंबित किया गया है जिनको आज पर्यंत तक बहाल नही किया गया है।
इसमे कार्यवाही कब या मिल रहा उच्च अधिकारी का संरक्षण
सत्र 2020-21 में रबि प्रदर्शन के लिए आये 30 क्वीन्टल मूंगफली को न तो किसानों को दिया गया न कार्यलय में है। और गोदाम प्रभारी के रजिस्टर में संधारित भी नही है। आखिरकार 30 क्वीन्टल मूंगफली गया तो कहा गया जानकारी ये भी मिल रहा है कि चना की भी चोर बाजारी खूब चली है। किसान आकर कृषि विभाग से बैरंग लौट रहे है। पूछने पर आया नही है कहते थे और जब पता हो गया तो खत्म हो गया करके पल्ला झाड़ते दिखते है अधिकारी। लेकिन दिया तो किसको दिया किसानों के खेतों में तो लगा ही होगा या उनके नाम पर रजिस्टर संधारित करके फर्जीवाड़ा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
क्या कहते है बीज गोदाम प्रभारी
वर्जन:-दीपक बंजारे(गोदाम प्रभारी कृषि कार्यलय सारंगढ)
जब इसकी जानकारी गोदाम प्रभारी दीपक बंजारे से लिया गया तो बताया कि प्रभारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ने कहा है कि कोई भी मीडिया वाले फोन करे तो मेरे से बात करने के लिए बोलना कहा है और मुझे जानकारी देने से मना किया है।




