Uncategorized

पैराशूट उम्मीदवार से घोषणाबाज विधायक की छवि बनी बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय की।

जनता की उम्मीद में खरे नही उतर रहे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय?

ढाई साल में विकास के नाम पर विधायक शैलेश ने की सिर्फ घोषणा ?

बिलासपुर:-जनता ही जनार्दन होती है इसकी जीती जागती मिसाल है बिलासपुर की जनता जिसने हमेशा से अपना लोहा मनवाया है ,बिलासपुर को हमेशा संघर्ष से ही सब कुछ मिला है वो चाहे रेलवे जोन हो,हाईकोर्ट हो,सेंट्रल यूनिवर्सिटी हो मेडिकल कालेज हो या हवाई सेवा सब के सब संघर्ष से मिला।

प्रदेश में 15 वर्षो बाद सत्ता का परिवर्तन हुआ पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर ऐसी चली की सत्ता में बैठी भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया , कई कद्दावर नेता हार गए जिसमे एक बिलासपुर की भी सीट थी जिसमे अमर अग्रवाल पिछले 18 वर्षो से विधायक बने रहे उनको भी बिलासपुर की जनता बदल दिया ,छत्तीसगढ़ बनने के बाद ये पहला बदलाव था जिसमें जनता में भारी आक्रोश था बिलासपुर के विकास को लेकर जो बदलाव के रूप में पूरा हुआ।


बिलासपुर से पैराशूट उम्मीदवार की छवि लिए शैलेश पांडेय को जनता ने विधायक बनाया सिर्फ इसलिए की उनसे उम्मीद थी कि वो बिलासपुर का विकास तीव्र गति से करेंगे लेकिन हुआ इसके उल्टा जब से पैराशूट उम्मीदवार घोषणा बाज विधायक बने तब से जनता को सिर्फ उनके द्वारा घोषणा ही मिली आज ढाई साल हो गए लेकिन शहर आज भी वही खड़ा है , विकास के नाम पर कई करोड़ो की घोषणा बाज विधायक ने घोषणा कर डाली लेकिन विकास कार्य कहि होता दिखाई नही दे रहा है घोषणबाज बिलासपुर विधायक का इन ढाई वर्षो में जीरो कार्य शैली की छवि बन गई है जिससे जनता को समझ मे आने लगा कहि न कहि उनसे कोई चूक हुई है उम्मीदवार चूनने में?

बिलासपुर की जनता अब समझ चुकी है कि उन्होंने ऐसे विधायक को चुन लिया जो सिर्फ घोषणा ही करता है काम कुछ भी नही,अब शहर में तो आम जनता के बीच पैराशूट विधायक के साथ साथ घोषणा करने वाले घोषणा बाज विधायक को इन्ही नाम से चर्चा आम हो गई है आगे के ढाई साल में क्या घोषणा होती है या बिलासपुर का विकास ये देखने वाली बात है फिर जनता को उम्मीद कम ही नजर आती है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!