दो चरित्रों के दागदार कुकर्मो की शिकायत पत्रकार बताकर किया वसूली पुलिस थाने में हुई शिकायत

सारंगढ:- सारंगढ थाना में आज दो व्यक्तियों के नाम पर अलग अलग दो पंचायत के सरपंचों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत छर्रा के सरपँच से समारू जोल्हे व पिंगध्वज खांडे के द्वारा अपने आप को पत्रकार बताकर मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजना गोठान निर्माण योजना में सरपँच को डरा धमका कर गलत सलत खबर छाप दूंगा कहकर बदनाम करने की बात कही जिससे डर में सरपँच ने पांच हजार रुपये दे दिया।

जब पांच हजार मिल गया तो दोनो वसूली बांजो का मनोबल बढ़ता चला गया और दूसरे दिन पुनः सरपँच को बोला कि मनरेगा विभाग के तालाब गहरीकरण के कार्य में बीस हजार की फिर मांग किया गया जो कि सरपँच द्वारा देने से इंकार किया गया तो दूसरे पंचायत के वीडियो,फ़ोटो को ग्राम पंचायत छर्रा के नाम पर यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया गया जिससे सरपँच का कहना था कि सरपंच की और पंचायत की बहुत बदनामी हुई है जिसकी मैं लिखित शिकायत थाने में दे दी हु।


वही एक कहावत है कि जिसकी एक गलती सामने आती है तो दूसरी गलती आने समय नही लगता इस कहावत को चरितार्थ करने में समारू जोल्हे और पिंगध्वज खांडे ने कोई कसर नही छोड़े आय दिन इन लोगो के ऊपर शिकायते होती रहती है अभी हाल ही में ग्राम पंचायत हिर्री के सरपँच को कितने बार बोला गया कि गांव के लोग मुझे पीटने वाले है चलो मेरे घर तक छोड़ देना करके इस बात से भी स्पष्ठ हो सकता है कि क्या काम किया था जो सरपँच को छोड़ने के लिए कहते थे। भला बताईये अपने घर तक जाने के लिए साथ ले चलो कहना पढ़ रहा था। इन लोगो की दूसरी शिकायत सारंगढ जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत घौठला छोटे की सरपँच द्वारा किया गया है सरपंच के बताए अनुसार समारू जोल्हे व पिंगध्वज खांडे के द्वारा सरपँच से पच्चीस हजार की मांग किया गया इस पंचायत में गौठान निर्माण कार्य चल रहा है जिस पर पच्चीस हजार की मांग किया गया जबकि पूर्व में सरपँच का कहना था कि मुझे डरा धमका कर दस हजार रुपये ले चुके है।वही और आगे बताया कि शासन की महत्वपूर्ण कार्य गौठान योजना की निर्माण कार्य किया जा रहा है जिस पर बार बार अवैध पैसे की मांग करके परीशान कर दिए थे जिससे मैं बहुत भयभीत थी इस कारण सारंगढ थाने में लिखित शिकायत दिया हु जिसपर थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही। इस शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को बदनाम करने वालो को हरकीज बख्शा नही जाएगा पत्रकार संघ ने भी इसकी पुरजोर निंदा की है। पत्रकार की गरिमा को समझने वाले पत्रकार कभी पैसों की मांग नही करते। सारंगढ क्षेत्र पर इन व्यक्तियो का लगातार शिकायते पत्रकार संघ में हो हल्ला सुनी जाती थी। लेकिन पत्रकार संघ को भी इन लोगो का तलाश था अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की सारंगढ इकाई संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेश चौहान ने भी ज्ञापन सौंपने की बात कही लेकिन लॉक डाउन हो जाने के कारण ज्ञापन को स्थिर करना पड़ा वही और सारंगढ प्रेस क्लब ने भी इसकी निंदा की है कि ऐसे लोगो को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए ऐसे लोगो के वजह से आज साफ सुथरा स्वक्ष पत्रकारिता करने में बाधा उतपन्न होती है। समारू जोल्हे और पिंगध्वज खांडे की ड्रेवल हिस्ट्री गांव में आकर पता करने से बताया जाता है कि समारू बस खलासी काम करता है जो कुछ दिनों से पत्रकार बन बैठा है। बीच मे सरपँच के द्वारा पुलिस टीम के 112 को सूचना दिया गया था कि गांव के अपने घर मे बाहर की लड़की को लाकर रखे है गांव वालों को शंका था कि देह व्यपार जैसे कामो को अंजाम देता होगा करके जिसकी शिकायत सरपँच के पास किया गया था सरपँच ने पुलिस टीम को सूचना दी जिसका वीडियो फ़ोटो आज भी ग्रामीणों के मोबाइल में सुरक्षित रखा है। पुलिस टीम के द्वारा सरपँच के कहने पर समझाईस देकर छोड़ा गया था। लेकिन कहते है जैसे करनी वैसे भरनी ये भी कहावत फ़ीट बैठ गया। पंचायतो में वसूली करना भारी पढ़ गया न जाने कितने पंचायतो के सरपंचों से वसूली करने के लिए अवैध पैसा मांगा गया होगा। पिंगध्वज खांडे के नाम पर गांव में कुछ महीना पहले सरपंचों के बीच बैठक भी किस विषय को लेकर फैसला हुआ था। ताजूब की बात तो ये है कि अपने आप को कैसे पत्रकार बताते है आप भी ऐसे वसूली बाज व्यक्ति अपने आप को पत्रकार बताकर लोकतंत्र के चतुर्थ खम्भे को बदनाम करने में तुले हुए है इनका आचरण से पर्दे उठते यहां देख सकते है।

क्या कहते है अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष-नरेश चौहान
पत्रकारिता की नींव को अगर किसी ने भेदने की कोशिश की तो अंजाम बहुत बुरा होगा। क्योंकि पत्रकार समाज का दर्पण है जो समाज मे हो रहे अत्याचार और भ्रष्टाचार को शासन प्रशासन तक पहुचाती है अगर पत्रकार के भेष में अवैध वसूली करते है तो उनके ख़िलाफ़ पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर न्यायोचित कार्यवाही करें।




