कोसीर पुलिस और भाजयुमो कोसीर मंडल द्वारा क्षेत्रो में हरी साग सब्जियो का वितरण


सारंगढ:- कोसीर थाना क्षेत्र पर जरूरतमन्दों को कोसीर पुलिस और भाजपा युवा मोर्चा मंडल के द्वारा घूम घूम कर हरि साग सब्जी और फलों का वितरण कर रहे है। इस कोरोना संक्रमण जैसे भयावह स्थिति में यू गांव गांव गली गली घूम कर वितरण करना कहि न कही अपनी जान की परवाह न करते हुए जरूरत मन्दो तक पहुचाना इंसानियत को उजागर करते कोसीर पुलिस की ये टीम वही भाजयुमो कोसीर मंडल भी शामिल हुए है।

जिसके द्वारा फलों और सब्जियों का वितरण किया जा रहा है। ये अभी के स्थिति में वे लोग जिसकी स्थिति अत्यंत दयनीय है उनके लिए भगवान का ही रूपी बनके पहुच रहे है जरूरत लोगो तक। एक व्यक्ति से जब पूछा गया कि क्या स्थिति में जिंदगी कट रहा है तो बुजुर्ग व्यक्ति ने बड़े ही दुखी मन से बताया कि हमारे पास जमीन नही है।

रहने को झोपड़ी में रहते है। जब काम करके आते है तब हमारी पेट भरता है। जब से लॉक डाउन लगा है तब से रहन सहन और खाने पीने में बहुत ही दिक्कत हो रहा है। भगवान भला करे कोसीर पुलिस का जिन्होंने 2,3 दीन तक लगातार भोजन,और सब्जी पहुचाया और आज भी फल और सब्जी लाया है जिसमे कोसीर पुलिस और भाजपा के नेता का भगवान भला करे जिन्होंने हमारे जैसे गरीबो का खयाल रख रहे है।





