Uncategorized

विनायक प्लाजा उसलापुर द्वारा गोकने नाला पर बिना अनुमति के निर्माण पर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी।

नाला के ऊपर किये जा रहे निर्माण को तुरंत बंद किया जाए अन्यथा एफआईआर कराई जायेगी-: नगर निगम

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर -: विनायक प्लाजा गोकने नाला से लग कर व्यावसायिक काम्प्लेक्स बन रहा है इस काम्प्लेक्स के प्रोपराइटर द्वारा पहले भी नाला की चौड़ाई कम करने का प्रयास किया गया था मीडिया में खबर चलने के बाद उस कार्य को रोक दिया गया था लेकिन अभी विगत दिनों से देखा जा रहा था कि फिर से गोकने नाला की चौड़ाई को कम करते हुए दीवाल खड़ी की जा रही है जिस पर नगर निगम कमिश्नर के द्वारा विनायक प्लाजा को नोटिस जारी कर काम बंद करने कहा ।

नगर निगम ने नोटिस जारी किया ग्राम उसलापुर में स्थित गोकने नाला से लगकर स्थित भूमि में विनायक प्लाजा के नाम पर व्यावसायिक परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें उत्तर दिशा की ओर स्थित गोकने नाला में आरसीसी वॉल बनाकर नाले की भूमि में अतिक्रमण किया जाना प्रदर्शित है। आपके द्वारा इस निर्माण के संबंध में किसी प्रकार अनुमति इस कार्यालय द्वारा प्राप्त नहीं की गई है।

अतः बिना अनुमति निर्माण के संबंध में आपको छ.ग. नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 302 के अंतर्गत सूचित कर उक्त निर्माण से संबंधित अनुमति एवं भूस्वामित्व दस्तावेज इस कार्यालय में प्रस्तुत करे तब तक किये जा रहे निर्माण को अविलंब बंद कर देवें। अन्यथा अधिनियम के अंतर्गत आगामी कार्यवाही धारा 307 (2) एवं 307 (3) के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!