Uncategorized

एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में सारंगढ़ पुलिस की शराब पर बड़ी कार्यवाही….55 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

सारंगढ़:- एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और सारंगढ़ थाना प्रभारी अमित शुक्ला के नेतृत्व में सारंगढ़ पुलिस सट्टा पट्टी व शराब पर कार्यवाही तेज कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा से मिले निर्देश के बाद सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी बीच मुखबिर सूचना पर भैंगनार पठार ऊपर घेराबंदी कर सारंगढ़ पुलिस द्वारा शराब रेड कार्रवाई किया गया है । सारंगढ़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम भैंगनार का श्याम कुमार मुण्डा अपने गांव के पठार झाड़ी पास अवैध शराब बना कर बिक्री के लिये छिपाकर रखता है ।

मौके पर जाकर पुलिस टीम घेराबंदी की पुलिस पार्टी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम श्याम कुमार मुण्डा पिता बुद्धु मुण्डा उम्र 32 वर्ष साकिन भैंगनार थाना सारंगढ का होना बताया तो जिसके कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में *कुल 55 लीटर महुआ शराब* की जप्ती किया गया है । आरोपी पर थाना सारंगढ़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक थाना प्रभारी सारंगढ़ अमित शुक्ला के नेतृत्व पर कार्रवाई में प्रधान आरक्षक टीकाराम खटकर, अर्जुन पटेल, आरक्षक पारसमणी बेहरा, विरेन्द्र कुमार ठाकुर, जयराम साहू, कन्हैया खुंटे, कृष्णा महंत, महिला आरक्षक सम्पति भगत का सराहनीय योगदान रहा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!