सारंगढ

क्षेत्र की आधा दर्जन जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग…

श्रीमती वैजंती नंदू लहरे ने कलेक्टर रायगढ़ को पत्र लिखकर की मांग

रायगढ़/सारंगढ़– जिले के सारँगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसीर के आसपास जिला पँचायत क्षेत्र क्रमांक 7 में स्थित करीब आधा दर्जन से अधिक मुख्य सड़को की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। इन सड़कों के माध्यम से करीब 10 से 12 छोटे-बड़े गांव तहसील मुख्यालय सारँगढ़ और ग्राम पंचायत कोसीर से जुड़ते है। बारिश के मौसम में इन टूटी-फूटी सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर सायकल या पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। बारिश की वजह से सड़को में कीचड़ अधिक हो जाने के कारण से न केवल दुर्घटनाएं बढ़ जाती हिया बल्कि यातायात अवरुद्ध हो जाता है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को बड़ी परेशानियां होती है।बीते दिनों जिला पंचायत की सक्रिय एवं संवेदनशील महिला सदस्य श्रीमती वैजंती नन्दू लहरे ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया तो पाया कि क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें का अधिकांश हिस्सा या तो जर्जर हो चुका है,या आधा-अधूरा ही बनाकर छोड़ दिया गया हैं। इन सड़कों पर पुलियों का निर्माण होना भी बाकी है। इस वजह से आवागमन की भारी समश्या बनी हुई है।इसे ध्यान में रखकर श्रीमती लहरे ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि वे जितनी जल्दी हो सके सड़को के जर्जर हिस्सों की उच्च गुणवत्ता-युक्त सड़कों का निर्माण की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपी जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल और सी एम ओ जिला पंचायत रायगढ़ को भी भेजी है।श्रीमती लहरे ने ऐसी सड़कों और उसके निर्माण लागत की अनुमानित राशि का उल्लेख करते हुए,जिलाधीश से निर्माण करवाये जाने की मांग की है। इन सड़को में

1. ग्राम पँचायत भद्रा से पडरी पानी होकर सांरगढ़ जाने वाली सड़क के खराब हो चुके दो किमी के हिस्से का पुनर्निर्माण और पुलिया बनाये जाने की मांग की है,जिसकी अनुमानित लागत 20 लाख रु बताया है।

2. ग्राम पंचायत भद्रा से बालपुर होकर सारँगढ़ जाने वाली सड़क के टूटे हुए 2 किमी के हिस्से और पुलिया निर्माण की लागत को 30 लाख रु बता कर निर्माण चाहा है।

3 .भद्रा से सारंगढ़ पहुंच मार्ग में 10 लाख रु की लागत से एक पुलिया बनाने की मांग रखी है।

4 ग्राम पंचायत पासिद से सारँगढ़ की सड़क और पुलिया निर्माण हेतु 20 लाख रु की लागत बताई है।

5 सिंघनपुर से सारंगढ़ मार्ग में मुड़ा तलाब पर एक मीटर पुलिया निर्माण की मांग की है।

6 ग्राम पँचायत नवापारा से दहिदा(सारँगढ़) जशपुर दुर्गा चौक होकर 2 किमी लंबी wbm सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।

7 ग्राम पंचायत अंडोला से सारँगढ़ गौठान होकर जाने वाली 3 km लंबी सड़क और पाठ नाले पर पुलिया निर्माण हेतु 30 लाख रु की अनुमानित लागत राशि बताकर निर्माण की मांग की है।।गौरतलब हो कि निर्माण के अभाव में उपरोक्त सभी सड़कों की हालत विगत 5 सालों से खराब रही है। परंतु इनके पुनर्निर्माण की मांग पहली बार श्रीमती लहरे ने की है। अगर उनकी मांग के अनुरूप सड़कों का निर्माण प्रारम्भ किया जाता है,यह क्षेत्र के लोगों को बहुत राहत देने वाली बात होगी,साथ ही किसी जनप्रतिनिधि के लिए बड़ी उपलब्धि भी मानी जाएगी।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!